{"_id":"5dab67188ebc3e01346cdf77","slug":"a-girl-child-died-in-road-accident-kaushambi-news-ald258008897","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से बस पलटी, मासूम की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से बस पलटी, मासूम की मौत, कई घायल
विज्ञापन
a girl child died in road accident
- फोटो : KAUSHAMBI
टायर फटने से बस पलटी, मासूम की मौत, दस घायल
करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के समीप शनिवार शाम हुआ हादसा, कोहराम
म्योहर (कौशाम्बी)। करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के समीप शनिवार शाम टायर फटने से एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस मुसाफिर घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर पांच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सिराथू से एक प्राइवेट बस शनिवार शाम सवारियां भरकर प्रयागराज जा रही थी। रास्ते में करारी कोतवाली के लक्ष्मणपुर गांव के समीप अचानक बस का टायर फट गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। आननफानन पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण बस सवार घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। हादसे में बस सवार करारी इलाके के पिंडरा गांव की माहिरा (6) पुत्री इश्तियाक की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी मां सानिया के साथ ननिहाल मनौरी जा रही थी। इसके अलावा बस सवार चंदनापुर की चंदा देवी, इमलीगांव के आदित्य, पिंडरा के जाहिद, मनौरी की मालती देवी, सिराथू के प्रेम कुमार समेत करीब दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, चालक हादसे के बाद फरार हो गया। उसकी तलाश कराई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।