फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रसायन के शिक्षक के लिए विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा

रसायन के शिक्षक के लिए विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
टेंवा। रसायन विज्ञान के शिक्षक की तैनाती नहीं होने पर मंगलवार को नवोदय विद्यालय टेंवा के छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र-छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी की। प्रदर्शन भी किया। उपजिलाधिकारी ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर आक्रोशित विद्यार्थी शांत हुए। वहीं कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया कि कई बार अध्यापकों की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि मंझनपुर के टेंवा में जवाहर नवोदय स्कूल हैं। यहां के छात्र-छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में विषय विशेषज्ञ अध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने से पढ़ाई चौपट हो रही है। बारहवीं क्लास के छात्र राहुल कुशवाहा, दुर्गेश कुमार, विनीत कुमार, रजनीश, अनिकेश कुमार, आकाश, शशंाक, बालकृष्ण, कामना देवी, भुवनेश्वरी देवी, रेवती आदि ने बताया कि करीब पांच साल से रसायन विज्ञान के अध्यापक नहीं है। प्राइवेट शिक्षक रखकर पढ़ाई कराई जा रही है। इस साल तो अब तक किसी भी अध्यापक की तैनाती नहीं की गई। इससे गुस्साए छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को नाश्ता नहीं किया। स्कूल गेट में तालाबंदी करके प्रदर्शन किया। स्कूल में तालाबंदी और छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी होने पर एसडीएम मंझनपुर नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इन्होंने छात्र-छात्राओं और अन्य अध्यापकों से बातचीत की। छात्रों को जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए। इस संदर्भ में स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य आरके पांडेय ने बताया कि कई बार जिलाधिकारी, डीआईओएस को पत्र भी भेजा गया। फिर भी शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने बताया कि शिक्षकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed