{"_id":"5c2bb5bcbdec2256994dfefd","slug":"91546368444-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी के हर चौराहे पर लगेगा सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी के हर चौराहे पर लगेगा सीसीटीवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। नगर पालिका परिषद भरवारी में मंगलवार को चायल विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने गरीबों को कंबल वितरित किया। डीएम ने भरवारी के हर चौराहे में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया।
अफसरों ने हनुमान मंदिर के समीप चौपाल लगाकर कस्बे के लोगों की समस्या सुनी। वार्ड नंबर 17 के कामता प्रसाद ने बताया कि उसका नाम आवास योजना की सूची में है। इसके बाद भी उसे आवास का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा बिजली, पानी, शौचालय आदि के बारे में पूछा गया। अफसरों ने कस्बे में फ्लैग मार्च भी किया। इस मौके पर एसडीएम चायल अनिल चतुर्वेदी, एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या, अधिशाषी अधिकारी गिरीश चंद्र, उमेश शर्मा, व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि, गंगा प्रसाद केसरवानी, अशोक केसरवानी, हरिमोहन मौर्य, धीरेंद्र केसरी, बद्रीप्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।