{"_id":"5b538af94f1c1b0c718b55f1","slug":"91532201721-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने का झांसा देकर युवकों से नौ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने का झांसा देकर युवकों से नौ लाख की ठगी
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी कस्बे के एक युवक ने विदेश भेजने का झांसा देकर नौ युवकों से नौ लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि अब रुपये मांगने पर बदसलूकी की जाती है। इससे परेशान पीड़ित युवकों ने शनिवार को एसपी को मामले से अवगत कराया है।
चरवा खुर्द निवासी अखिलेश, दीपक, मिथिलेश, धन्नी निवासी राजेश कुमार, मीरनपर कोखराज निवासी राजेंद्र प्रसाद, बम्हरौली इलाहाबाद निवासी राहुल कुमार, रामआधीन का पूरा निवासी मूनो, सिंघवल निवासी प्रदीप कुमार व पश्चिमशरीरा निवासी मुकेश कुमार आदि ने बताया कि सभी की कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के सिंघवल गांव में रिश्तेदारी है। पीड़ितों के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले वह लोग रिश्तेदार के घर निमंत्रण में गए थे। वहां करारी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। इसने सऊदी अरब स्थित जूस कंपनी नौकरी दिलाने के नाम पर सभी से एक-एक लाख रुपये ले लिए। फिर चार महीने बाद पासपोर्ट और वीजा देने के लिए कहा। बताया कि चार महीने बाद पासपोर्ट तो मिल गया, लेकिनवीजा नहीं मिला। पासपोर्ट भी बहाने से अपने पास रख लिया। अभी तक वह मामले को टालता रहा। अब रुपये मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। इससे परेशान पीड़ित शनिवार को एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने करारी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।