फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हवन के साथ विदा हुई जगदंबे, सुगंधित हुआ वातावरण

हवन के साथ विदा हुई जगदंबे, सुगंधित हुआ वातावरण

Sat, 30 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
हवन के साथ विदा हुई जगदंबे, सुगंधित हुआ वातावरण
हवन के साथ विदा हुईं मां जगदंबा
विज्ञापन

नवें दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री का किया पूजन-अर्चन
नौ दिन के व्रत का भक्तों ने देर रात किया पारण
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन किया। नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों ने शाम को हवन के साथ प्रसाद चढ़ाते हुए मां को विदा किया तो प्रतिपदा व अष्टमी का व्रत रखने वाले भक्तों ने सुबह ही हवन करते हुए मां अंबे की भावपूर्ण विदाई की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घर-घर हुए हवन से पूरे जिले का वातावरण सुगंधित हो गया।
शारदीय नवरात्रि का शुक्रवार को आखिरी दिन था। नवें दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री स्वरूप का पूजन-अर्चन किया। इसके लिए सुबह ही पुरोहितों से श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन शुरू कराया। इसके अलावा पूजा पंडालों में भी पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। गांवों व कस्बों में दिन भर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किए गए हवन व पूजन से पूरा वातावरण भक्तिमय व सुगंधित हो गया। हवन के साथ भक्तों ने मां को विदा देते हुए देर रात व्रत का पारण किया। उधर जिन भक्तों ने प्रतिपदा व अष्टमी का ही व्रत रखा था उनके द्वारा सुबह ही हवन करते हुए व्रत का पारण किया गया। अंतिम दिन मां के पूजन-अर्चन के साथ नवरात्र पर्व का समापन हो गया।
विज्ञापन




पूजा पंडालों में शुरू हुआ अखंड जप
नवरात्र पर्व के अंतिम दिन पूजा पंडालों में भक्तों ने 24 घंटे का अखंड जप सुबह छह बजे से बैठा दिया। जप बैठने के बाद पूजा पंडालों में भक्तगण जय माता दी का जप अखंड जप कर रहे हैं। जप का समापन दशमी के दिन सुबह होगा। शुक्रवार सुबह से पूरा जिला मां के जप से गुंजायमान रहा। इसके बाद मूर्तियों को विसर्जन के लिए निर्धारित स्थानों पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शीतलाधाम कड़ा में भक्तों की उमड़ी भीड़
नवरात्र पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को शीतलाधाम कड़ा में मां के दर्शन-पूजन को भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही धाम में पहुंचे भक्तों ने गंगा स्नान के बाद मां के मंदिर में माथा टेका। मां को प्रिय प्रसाद कोकाबेली, नारियल, फूल चढ़ाकर भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। इसी के साथ शक्तिपीठ शीतलाधाम का नवरात्र मेला सकुशल संपन्न हो गया। मेले में आखिरी दिन भी किसी प्रकार की भक्तों के साथ अप्रिय घटना नहीं हुई। मेला सकुशल संपन्न होने पर स्थानीय पंडा समाज के पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली।
-------------------
मां के जयकारों से गूंजा मेहता पूजा पंडाल
नगर पंचायत भरवारी के भवंत मेहता परिसर में बने पूजा पंडाल में नवें दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हवन-पूजन करने आए भक्तों के जयकारों से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा। पंडाल में सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन-हवन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही।

------------------
आज होगा गांवों की मूर्तियों का विसर्जन
शुक्रवार को नवरात्र पर्व का समापन हवन-पूजन के साथ हो गया। पर्व के समापन के साथ ही पूजा-पंडालों में स्थापित मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन भी मूर्तियों के विसर्जन को लेकर कमर कस ली है। किस गांव की मूर्ति का विसर्जन कहां होगा इसका निर्धारण पूर्व में किया जा चुका है। गांवों में सुबह से पुलिस के जवान पहुंचकर मूर्तियों को निर्धारित तालाबों में विसर्जन के लिए भेजने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed