{"_id":"5c9bcc27bdec22140e107bbd","slug":"81553714215-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला की खींची अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर महिला की खींची अश्लील फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर विवाहिता की खींची अश्लील फोटो
सिरफिरे के खौफ से पीड़ित विवाहिता ने किया पलायन, एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक विवाहिता को तमंचा सटाकर एक सिरफिरे ने अश्लील फोटो खींच ली। अब वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। इससे सहमी पीड़िता ससुराल छोड़कर मायके में रह रही है। मंगलवार को उसने एसपी से शिकायत की है।
सरायअकिल इलाके की एक महिला ने बताया कि उसका पति परदेश में रहता है। पीड़िता के मुताबिक 18 मार्च को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी नशे में धुत होकर घर पहुंचा और कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल से अश्लील फोटो खींच ली। बताया कि आरोपी अब वही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। उसकी करतूत से सहमी पीड़ित महिला दो दिन पहले ससुराल छोड़कर मायके चली गई है। माता-पिता को उसने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरायअकिल इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
-----
पैदल मार्च किया
फोटो नं. 23
मंझनपुर (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिशें पुलिस महकमे ने तेज कर दी हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने कई कोतवाली की फोर्स के साथ क्षेत्र के दारानगर, फरीदागंज, शादीपुर, सिपाह, ननमई, कल्यानपुर, अंदावां, परसखी आदि गांवों में पैदल मार्च किया। इस दौरान अफसरों ने आम लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि कोई वोट नहीं डालने अथवा अपने उम्मीदवार को वोट करने का दबाव बनाता है तो इसकी शिकायत की जाए। चेताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।