{"_id":"5c2a712ebdec2256f321a384","slug":"81546285358-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोटकर हत्या के बाद फेंकी गई थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोटकर हत्या के बाद फेंकी गई थी लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गला घोटकर फेंकी गई थी युवती की लाश
पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या का केस
सरायअकिल इलाके के कटैया गांव में दो दिसंबर को मिली थी लाश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कटैया गांव में दो दिसंबर को गला घोटकर हत्या करने के बाद युवती की लाश फेंकी गई थी। पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
कटैया गांव में दो दिसंबर को पुलिया के नीचे एक युवती की लाश मिली थी। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी। ग्रामीणों की मानें तो पिकअप से कुछ लोग शव फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने चौकीदार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। करीब चार दिन बाद पीएम हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इसी के आधार पर एक दरोगा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रविवार को हत्या का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव की शिनाख्त का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं कोखराज कोतवाली क्षेत्र के साठपुर गांव के समीप छह दिन पहले एक महिला व मासूम बच्चे की लाश मिली थी। इन दोनों की भी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।