फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किशोरी को ब्लू फिल्म दिखाकर की अश्लील हरकत

किशोरी को ब्लू फिल्म दिखाकर की अश्लील हरकत

Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को ब्लू फिल्म दिखाकर की अश्लील हरकत
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को 17 नवंबर को पड़ोसी युवकों ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर ब्लू फिल्म दिखाई। इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकत भी की गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती इलाके की एक महिला ने बताया कि 17 नवंबर की दोपहर उसकी 12 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी महिला बहाने से बेटी को अपने घर बुला ले गई। वहां एक कमरे में पड़ोस के ही दो युवक पहले से मौजूद थे। तीनों ने मोबाइल पर लड़की को ब्लू फिल्म दिखाई। इस दौरान युवकों ने लड़की से अश्लील हरकत भी करते रहे। विरोध के बावजूद जजब युवक कपड़े उतारने लगे तो लड़की शोर मचाते हुए भाग निकली। उसने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत कर दी। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed