फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   79 remain board exam center

दोआबा में 79 ही रहेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

Sat, 20 Dec 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 20 Dec 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
79 remain board exam center
मंझनपुर। कौशाम्बी में बोर्ड परीक्षा के लिए 79 परीक्षा केंद्र ही रहेंगे। मंडलायुक्त द्वारा मांगे गए अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के लिए जिला कमेटी ने एक भी स्कूलों की सूची नहीं भेजी है। अंतत: 79 परीक्षा केंद्रों को हरी झंडी देकर मंडलायुक्त ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को परीक्षा केंद्रों की सूची भेज दी है। एक बार फिर अफसर शिक्षा माफियाओं पर भारी पड़े हैं।
विज्ञापन


इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की गई है। तमाम जद्दोजहद के बाद परीक्षा केंद्रों का अफसरों ने निर्धारण कर दिया  है। 79 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव जिला कमेटी में मंडल कमेटी को भेजा था। सूत्रों के मुताबिक मंडलायुक्त ने कमला देवी इंटर कालेज भौतर, जगत नरायण करवरिया इंटर कालेज नारा, संतनागा निरंकारी इंटर कालेज साढ़ो समेत चार स्कूलों की जांच कराने और प्रस्ताव में शामिल करने का डीएम को निर्देश दिया था। मंडलायुक्त के मांगे गए अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के लिए जिला कमेटी ने एक भी स्कूलों की सूची नहीं भेजी है। फिलहाल मंडलायुक्त ने जिला कमेटी के 79 स्कूलों के प्रस्ताव को परीक्षा केंद्र बनाने को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 55 हजार 582 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। मामले में डीएम राजमणि यादव का कहना है कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए तगड़ी व्यवस्था की जाएगी। वहीं डीआईओएस का कहना है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं होगी। सचल दलों के साथ जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगे। मनमानी करने वाले प्रधानाचार्य, प्रबंधकों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों पर कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजा जाएगा। साथ ही संबधित परीक्षा केंद्रों को आजीवन डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed