{"_id":"5c9bcc1dbdec2213e76c2b5b","slug":"71553714205-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में सक्रिय हुआ ट्रांसफार्मर चोरों का रैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में सक्रिय हुआ ट्रांसफार्मर चोरों का रैकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में सक्रिय हुआ ट्रांसफार्मर चोरों का रैकेट
- महीने भर के भीतर चोरी हो गए करीब छह ट्रांसफार्मर
- घटनाओं का खुलासा करने में हांफ रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत गांवों में लगवाए जा रहे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरों के निशाने पर हैं। जिले के अलग-अलग गांवों से महीने भर के भीतर चोर करीब छह ट्रांसफार्मर पार कर चुके हैं। इन घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस हांफ रही है।
दोआबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय व सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण कराया जा रहा है। बताया जाता है कि योजना से पश्चिमशरीरा, पूरबशरीरा, हिनौता, सरसवां, अंधावां और मंझनपुर में भी डबल पोल खड़े करके ट्रांसफार्मर लगवाए गए थे। किन्हीं कारणों से महीनों बाद भी कार्यदाई संस्था इन ट्रांसफार्मरों को बिजली विभाग को हैंडओवर नहीं कर सकी। जिसकी बदौलत लाइन भी चालू नहीं हुई। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। महीने भर के भीतर इन गांवों में लगे छह ट्रांसफार्मर एक-एक करके चोरों ने पार कर दिए। शाहपुर, पश्चिमशरीरा तथा भरसवां विद्युत उपकेन्द्र के प्रभारी अवर अभियंता चंद्रिका मौर्य ने बताया कि चोरी की घटनाओं में संबंधित कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि अब तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। आलम यही रहा तो कुछ और ट्रांसफार्मर चोरों का शिकार हो जाएंगे।
--
विभागीय कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध
मंझनपुर। ट्रांसफार्मर की चोरी में विभागीय कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। ग्रामीणों की मानें तो खुद को विभाग का कर्मी बताने वाले लोग ही दिन के ऊजाले में ट्रांसफार्मर खोलकर ले गए थे। बाद में पता चला कि वो चोर थे। गांव वालों का कहना है कि पुलिस जांच करे तो विद्युत विभाग के लोगों की ही गर्दन फंसेगी।
विज्ञापन
--
ग्रामीण तत्काल दें जानकारी
मंझनपुर। एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) अंकित कुमार का कहना है कि विभाग के अधिकृत लोग ट्रांसफार्मर खोलकर नहीं ले गए हैं। आगे किसी गांव में कोई विभाग का कर्मी बनकर ट्रांसफार्मर खोलने जाए तो ग्रामीण इसकी जानकारी दें। तत्काल पुलिस को खबर करके कार्रवाई करवाई जाएगी।
--
इनका कहना है
ट्रांसफार्मर चोरों को पकड़ने का निर्देश कोतवालों को दे दिया गया है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा करा दिया जाएगा। ढिलाई करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एसएन पाठक-सीओ सिटी