फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दोआबा में दो कारोबारियों ने फांसी लगाकर दे दी जान

दोआबा में दो कारोबारियों ने फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 19 Jan 2019 08:41 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
दोआबा में दो कारोबारियों ने फांसी लगाकर दे दी जान
दोआबा में दो कारोबारियों ने फांसी लगाकर दे दी जान
विज्ञापन

अजुहा और भरवारी कस्बे में हुई घटना, मचा कोहराम
एक का आननफानन अंतिम संस्कार, दूसरे का हुआ पीएम
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा/कोखराज। दोआबा के दो कारोबारियों ने घर के भीतर ही फांसी लगाकर जान दे दी। एक ने घरेलू कलह से आजिज आकर मौत को गले लगाया। दूसरे के आत्मघाती कदम उठाने का कारण साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

भरवारी निवासी राजेन्द्र केसरवानी (50) पुत्र रामप्रसाद ने कस्बे में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखी है। शनिवार सुबह घर की दूसरी मंजिल पर बॉथरूम में उन्होंने रस्सी के सहारे चुल्ले से लटककर फांसी लगा ली। कारोबारी को फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर कस्बाइयों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारोबारी ने मौत को गले क्यों लगाया ? इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। इसी तरह अजुहा कस्बे के नयागंज मोहल्ले का उमेश कुमार साहू (25) पुत्र रामसरन घर पर ही आटा चक्की चलाता था। बताया जाता है कि उसकी बीवी विवाद के कारण करीब चार वर्ष से मायके में रह रही है। पड़ोसियों की मानें तो परिजनों से भी अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उमेश का झगड़ा हुआ करता था। इसी कलह से तंग आकर शनिवार सुबह उमेश ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को खबर किए बिना मृतक का शव पैतृक गांव फतेहपुर जिले के धाता थाना स्थित भीसा ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटनाओं से पीड़ित परिवारों के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

फोटो नं. 08 व 09 दोआबा में दो कारोबारियों
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed