{"_id":"5acb5f954f1c1b616b8b494c","slug":"71523277717-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चोरों ने खंगाला चाट विक्रेता का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ चोरों ने खंगाला चाट विक्रेता का घर
Updated Mon, 09 Apr 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। नगर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नगदी, गहने सहित करीब दो लाख का माल समेट ले गए। गृहस्वामी ने तहरीर पुलिस को दी है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव का मक्खन लाल पुत्र शंकर चाट विक्रेता है। पिछले कई सालों से वह टेवां में मकान बनाकर परिवार सहित रह रहा है। टेवां चौराहे पर ही चाट की दुकान लगाता है। रविवार रात बिजली नहीं होने की वजह से मक्खन और उसके परिवार के सदस्य बाहर सो रहे थे। इस दौरान दीवार में सेंध लगाकर चोर आलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये नगद, एक लाख रुपये के गहनेे, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर सहित करीब दो लाख का सामान उठा ले गए। सुबह घर के सदस्यों को चोरी की जानकारी हुई। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। हफ्ते भर पहले ही दो मोबाइल की दुकानों में चोरी हुई थी। उसी रात चोर सोलर लाइट खोल ले गए थे। इन घटनाओं का अभी खुलासा नहीं हुआ। इसे लेकर ग्रामीण सहमे हुए हैं।