फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   66 thousand poor will present pension

66 हजार गरीबों को मिलेगा पेंशन का तोहफा

Sun, 28 Dec 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 28 Dec 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी के 66 हजार गरीबों को समाजवादी पेंशन के रूप में नए साल का तोहफा मिलेगा। इसके लिए नववर्ष की पूर्व संध्या यानि 31 दिसंबर को नवीन मंडी समिति ओसा में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री याशर शाह गरीबों को समाजवादी पेंशन का प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर गुप्ता का दावा है कि जल्द ही सभी लाभार्थियों के खाते में पेंशन की रकम भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सपा सरकार ने गरीबों के हितों के लिए जिले में समाजवादी पेंशन योजना लागू की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि विकास और राजस्व अफसरों के सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद 66 हजार पात्रों को समाजवादी पेंशन के लिए चयनित किया गया है। डीएसडब्ल्यूओ ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर (31 दिसंबर) को 11.30 नवीन मंडी समिति ओसा में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


इसमें जिले के प्रभारी मंत्री याशर शाह 500 लाभार्थियों को पेंशन का प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सभी चयनित पात्रों के खाते में पेंशन की रकम भेजी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी बीएन मिश्रा ने कार्यक्रम की पुष्टि की है। सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी को लाभार्थियों की सूची और परिचयपत्र तैयार करने का निर्देश दिया है। डीएसडब्ल्यूओ का दावा है कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed