फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हादसे में मासूम की मौत, फूंका ट्रैक्टर

हादसे में मासूम की मौत, फूंका ट्रैक्टर

Wed, 27 Mar 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
हादसे में मासूम की मौत, फूंका ट्रैक्टर
ट्रैक्टर ने बच्ची को रौंद डाला, वाहन फूंका
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव में मंगलवार सुबह हुआ हादसा
फोटो नं-12,13
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव में मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर ने एक बच्ची को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।
बसेढ़ी गांव की प्रियांशी (2) पुत्री गोरेलाल मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी सांस थम गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 व पूरामुफ्ती पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत से उसके परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर एफआईआर लिखकर पुलिस ने जले हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-----
पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश
नगर कोतवाली क्षेत्र के मलाकसद्दी गांव का मामला, हत्या की आशंका
इंस्पेक्टर ने कहा, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मलाकसद्दी गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की लाश एक पेड़ से लटकती मिली। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलाकसद्दी निवासी मलखान (25) पुत्र भइयालाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों की मानें तो सोमवार शाम वह पड़ोस के तीन दोस्तों के साथ घर से निकला। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले भी बाग में पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई है। हालांकि उसने किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed