फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम को तमंचा लेकर खदेड़ा

अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम को तमंचा लेकर खदेड़ा

Thu, 17 Jan 2019 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम को तमंचा लेकर खदेड़ा
मंझनपुर/चरवा। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरियावां गांव में अवैध कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम को मंगलवार दोपहर दबंगों ने तमंचा लेकर दौड़ा लिया। अफसरों के साथ हाथापाई की कोशिश भी की गई। मामले में लेखपाल की तहरीर पर सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। गुरुवार को पुलिस ने कब्जा भी हटवा दिया है।
विज्ञापन


बरियावां में तालाबी नंबर की बेशकीमती भूमि खाली पड़ी हुई है। हल्का लेखपाल शंकरलाल ने बताया कि इस भूमि पर गांव के ही जिलाजीत व जगजीत पुत्रगण धर्मनारायण कब्जा करके निर्माण करा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम चायल से की थी। उपजिलाधिरी अनिल चतुर्वेदी के निर्देश पर मंगलवार को कानून-गो व लेखपाल टीम के साथ कब्जा हटवाने पहुंच गए। लेखपाल की मानें तो मौके पर पहुंचते ही कब्जा करने वाले दबंग भाई गाली-गलौच करने लगे। इनमें से एक ने तमंचा लेकर दौड़ा लिया। ऐसे में टीम जान बचाकर भाग निकली। मामले में लेखपाल की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद उपजिलाधिकारी बिफर पड़े। उनके आदेश पर गुरुवार को बरियावां चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवा दिया। मामले में एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि चरवा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करवाकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed