फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   योजनाओं की हकीकत खंगालने को अब औचक निरीक्षण करेंगे डीएम

योजनाओं की हकीकत खंगालने को अब औचक निरीक्षण करेंगे डीएम

Tue, 01 Jan 2019 01:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं की हकीकत खंगालने को अब औचक निरीक्षण करेंगे डीएम
योजनाओं की हकीकत खंगालने को अब औचक निरीक्षण करेंगे डीएम
विज्ञापन

जनवरी माह में शीतकालीन भ्रमण के लिए चिंहित किए गए 24 गांव
व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी विभागीय अफसरों को सीडीओ ने दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है अथवा नहीं। विकास कार्यों में जिम्मेदार क्या लापरवाही बरत रहे हैं? इसकी पड़ताल के लिए डीएम अब गांवों का औचक निरीक्षण करेंगे। जनवरी में भ्रमण के लिए 24 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए सीडीओ ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है।

योजनाओं की पड़ताल के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है। डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने दिसंबर महीने में गांव-गांव भ्रमण कर विकास कार्यों का सत्यापन किया। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बताया जाता है कि भ्रमण की पूर्व सूचना होने की वजह से ग्राम सभा के जिम्मेदार ग्रामीणों को अपने हिसाब से मोटीवेट कर लेते हैं। इसके चलते असलियत सामने नहीं आ पा रही है। लिहाजा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नए साल में शीतकालीन भ्रमण का तरीका बदलने का फरमान जारी किया है। जनवरी में भ्रमण के लिए डीएम ने 24 गांवों को चिंहित किया है। इन गांवों में महीने भर के भीतर किसी भी दिन अफसरों की फौज के साथ वह औचक भ्रमण करने पहुंच जाएंगे। डीएम के इस फैसले से विकास विभाग में खलबली है। मुख्य विकास अधिकारी ने अधीनस्थों को कार्य दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इंसेट
औचक निरीक्षण के लिए चिंहित गांव
मंझनपुर ब्लॉक-गुवारा तैयबपुर, अगियौना, लहना।
सरसवां ब्लॉक-देवाना, धवाड़ा, मवई।
कौशाम्बी ब्लॉक-बेरौंचा, बैगवां फतेहपुर, मेड़ुआ सलेमपुर।
सिराथू ब्लॉक- बम्हरौली, बड़नपुर, घाटमपुर, मोहीउद्दीनपुर बेला।
नेवादा ब्लॉक-सेंवथा, नसीरपुर, औंधन।
मूरतगंज ब्लॉक-उमरछा, बथुई, काजू।
कड़ा ब्लॉक-औरेनी, केन, गनपा।
चायल ब्लॉक-रतगहा, पहाड़पुर सुधवर, मीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed