फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तीन डॉक्टर और दो स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब

तीन डॉक्टर और दो स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब

Wed, 11 Apr 2018 08:11 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
तीन डॉक्टर और दो  स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब
सिराथू। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपेंद्र मालवीय ने बुधवार को सीएचसी सिराथू और पीएचसी सेलरहा का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों में तीन चिकित्सक और दो स्वास्थ्य कर्मी नदारत रहे। जबकि पीएचसी सेलरहा में गंदगी फैले रहने पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की। गायब डॉक्टरों, कर्मियों के एक दिन का वेतन काट दिया।
विज्ञापन


सीएमओ के निरीक्षण में डॉ. त्रिभुवन सिंह, डॉ. अकबर, डॉ. मंजुला गुप्ता और वार्ड ब्वाय रामचंद्र ड्यूटी से गायब मिले। प्रसव विभाग के साथ अस्पताल परिसर में गंदगी फैली रही। इस पर सीएमओ ने अधीक्षक को फटकरार लगाई। कहा कि प्रतिदिन अस्पताल परिसर में सफाई कराई जानी चाहिए। सीएमओ ने मरीज के साथ तीमारदारोें से भी स्वास्थ्य सेवा का जानकारी ली। तीमारदारों ने बताया कि डॉक्टर बाहर के खास मेडिकल स्टोरों से दवा खरीदने के लिए पर्चा लिख रहे हैं। इस पर सीएमओ ने डॉक्टरों को कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां से पीएचसी सेलरहा पहुंचे सीएमओ को केंद्र में सन्नाटा दिखा। निरीक्षण की जानकारी पर डॉक्टर पहुंच गए थे। यहां फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह गैर हाजिर पाया गया। निरीक्षण में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा प्रभावित पाई गई। यहां भी गंदगी पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि निरीक्षण की जानकारी पर डॉक्टर हाजिर हो गए हैं। आम दिनों में सिर्फ अस्पताल का गेट ही खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed