{"_id":"5aad10d24f1c1ba4238b5bd6","slug":"61521291474-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश स्थापना के साथ आज से शुरू होगी नवरात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश स्थापना के साथ आज से शुरू होगी नवरात्र
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। वासंतिक नवरात्र के साथ ही आदि शक्ति की अराधना व उपासना का पर्व रविवार से प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए श्रद्धालु शनिवार को दिनभर तैयारी करते रहे। पूजन और व्रत के सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ रही।
वासंतिक नवरात्र में तमाम भक्त नौ दिन तक व्रत रखते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग रोजाना मां की दरबार में पूजन-अर्चन करते हैं। कुछ लोग घरों में कलश स्थापित कर शक्ति की उपासना करते हैं। इसके लिए शनिवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। घरों के साथ ही देवी मंदिरों की साफ-सफाई की गई। लोगों ने पूजन सामग्री के साथ ही फल, मेवा आदि की खरीदारी की। सिराथू के किराना व्यापारी विनोद केसरवानी ने बताया कि कपूर, हवन, नारियल आदि की कीमतों में त्योहार की वजह से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। कमोवेश यही हाल फलों का भी रहा। करारी के फल कारोबारी राजू केसरवानी के मुताबिक नवरात्र में फलों की बिक्री दो गुना बढ़ जाती है। इसके चलते कीमतों में इजाफा हुआ है। फिर भी बिक्री में कोई असर नहीं पड़ रहा है।
सिराथू तहसील के कड़ा स्थित मां शीतला धाम का विशेष महत्व है। 51 शक्तिपीठों में एक मां के दरबार में वासंतिक नवरात्र पर लगने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया था। तीन दिन पहले डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने खुद मेला क्षेत्र का भ्रमण कर बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रविवार से प्रारंभ होने वाले मेले में शनिवार की शाम तक अव्यवस्थाओं का अंबार दिखा। मां की दरबार में माथा टेकने वाले भक्त सबसे पहले स्थानीय घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान करते हैं। पर, यहां के कुबेर, कालेश्वर, बाजार आदि प्रमुख घाटों में पसरी गंदगी नहीं साफ कराई गई। इसी तरह से मां की दरबार तक पहुंचने वाले रास्तों में सड़कों, नाले-नालियों की सफाई नहीं कराई गई। शुद्ध पेयजल के लिए नलकूप के ओवरहेड टैंक में ब्लीचिंग पाउडर भी नहीं डाला गया।