फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बोर्ड परीक्षा: अफरातफरी के बीच शुरू हुआ कापियों का मूल्यांकन

बोर्ड परीक्षा: अफरातफरी के बीच शुरू हुआ कापियों का मूल्यांकन

Sat, 17 Mar 2018 06:23 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: अफरातफरी के बीच शुरू हुआ कापियों का मूल्यांकन
मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार को अव्यवस्थाओं के बीच ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कालेज में शुरू हुआ। पहले दिन करीब 2465 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा की पांच लाख 39 हजार 178 कॉपियों का मूल्यांकन ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कालेज में शनिवार को शुरू हुआ। इसमें हाईस्कूल की करीब 303665 व इंटरमीडिएट की तकरीबन 235513 कॉपियों हैं। इन कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए बोर्ड ने 31 मार्च तक का समय दिया है। हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए करीब 102 उप प्रधान परीक्षक व 1018 परीक्षक लगाए गए हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी 46 उप प्रधान परीक्षक व 433 परीक्षकों को दी गई है। उपनियंत्रक चुन्नीलाल ने बताया कि पहले दिन हाईस्कूल की करीब 2049 तथा इंटरमीडिएट की तकरीबन 416 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा सकीं। रविवार से मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगी। मूल्यांकन केंद्र में परीक्षकों के लिए पीने के पानी का टैंकर नहीं दिखा। इसके अलावा परीक्षकों के आने के बाद परिसर की सफाई कराई जा रही थी। मूल्यांकन सीट प्लान भी तैयार नहीं कराया गया था। इसके चलते ज्यादातर समय किस उप प्रधान परीक्षक के ग्रुप में कौन-कौन परीक्षक बैठेंगे इसका प्लान तैयार करने में ही बीत गया।
विज्ञापन


ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कालेज में कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार को सीसीटीवी कैमरे के बीच शुरू कराया गया। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों व उप प्रधान परीक्षक के अलावा किसी को भी कक्ष के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की रिपोर्ट प्रतिदिन बोर्ड को ऑनलाइन भेजी जा रही है। किस दिन केंद्र में कितनी कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इसका लेखा-जोखा हर शाम बोर्ड को मिलता रहेगा। इसके अलावा मूल्यांकन केंद्र में आने वाले उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों की उपस्थिति भी ऑनलाइन बोर्ड को भेजी जा रही। वहीं प्रधानाचार्य दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का शनिवार पहला दिन था। उप प्रधान परीक्षकों के साथ परीक्षकों की ड्यूटी आवंटन, थैला मिलान व सीट कक्ष आवंटन का काम कराया गया। मूल्यांकन के पर्याप्त इंतजाम हो गए हैं। निर्धारित तिथि तक मूल्यांकन का काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed