फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ऊफनाई यमुना ने बढ़ाई तराई के लोगों की धड़कनें

ऊफनाई यमुना ने बढ़ाई तराई के लोगों की धड़कनें

Mon, 30 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
ऊफनाई यमुना ने बढ़ाई तराई के लोगों की धड़कनें
मंझनपुर/नेवादा। यमुना का जलस्तर बढ़ने से तराई के गांवों में बसे लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। बाढ़ की यही रफ्तार रही तो सोमवार तक मल्हीपुर और नंदा का पुरवा गांव में पानी घुस सकता है। वहीं प्रशासन की तरफ से किए गए बाढ़ राहत इंतजाम नदारद हैं।
विज्ञापन


यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालात यहीं रहे तो सोमवार तक तराई के गांवों में यमुना का पानी पहुंच जाएगा। प्रशासन की तरफ से दावा किया गया है जिले की तीनों तहसील में कुल 25 बाढ़ राहत चौकी स्थापित की गई है। लेकिन इन चौकियों में राहत के लिए कोई खास इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। बाढ़ राहत चौकी में दवा, भोजन सरमग्री, रहने के इंतजाम, नाव और स्टीमर की व्यवस्था किए जाने का दावा किया गया है। लेकिन जिले की बाढ़ चौकियों में यह इंतजाम दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। इसकी बानगी तिल्हापुर स्थित जय भीम शिक्षण संस्थान बाढ़ राहत चौकी में देखने को मिली। यह चौकी पिपरहटा गांव से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। रविवार को स्कूल का सिर्फ गेट खुला था। बाढ़ राहत से जुड़े एक भी कर्मचारी नहीं थे। फिलहाल गंगा किनारे तो बाढ़ का असर अभी नहीं दिख रहा। लेकिन जिस तरह से यमुना ऊफान पर है उससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं एसडीएम चायल का कहना है कि जिले में फिलहाल अभी बाढ़ का खतरा नहीं नजर आ रहा है। इसी वजह से चौकी में लगाए गए कर्मचारी न रहें होंगे। स्थानीय नाविकों को भी एलर्ट किया गया है। चौकियों में बाढ़ राहत के पूरे इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed