फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   50 lakh recovered from the people of the car

कार सवार लोगों के पास 50 लाख बरामद

Sun, 27 Mar 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
50 lakh recovered from the people of the car
सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के समीप पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को एक कार से 50 लाख रुपये बरामद किए। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने रुपये सहित गाड़ी को कब्जे में लिया। साथ ही पांच लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। वहीं सूचना पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह शनिवार दोपहर त्रिलोकपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उन्होंने सैनी से मंझनपुर की ओर जा रही एक कार को रोका। कोतवाल का कहना है कि चेकिंग के दौरान गाड़ी से 50 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में कार सवार तीन लोगों ने बताया कि वह चित्रकूट के कर्वी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जबकि दो अन्य लोग सैनी क्षेत्र के ही हैं। वह सरिया व सीमेंट का काम करते हैं। सरिया व सीमेंट का बकाया वसूलने के लिए वह निकले थे। सरिया व सीमेंट संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली ले गई। सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है कि लखनऊ की इनकम टैक्स टीम को सूचना दी गई थी। अफसर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed