फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   डीजे की धुन पर कांवड़िए थिरके

डीजे की धुन पर कांवड़िए थिरके

Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
डीजे की धुन पर कांवड़िए थिरके
मंझनपुर। मंझनपुर रविवार को ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। भगवा रंग में रंगे श्रद्धालुओं की टोली बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुई। डीजे की धुन पर कांवड़िए खूब थिरके। लोगों ने बाबा धाम रवाना होने वाले कांवड़ियों के लिए लंगर का भी इंतजाम किया था।
विज्ञापन


मंझनपुर और आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की टोली प्राचीन दुर्गा मंदिर में एकत्र हुई। यहां से शिव भक्त बड़ा शिवाला पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद टुकड़ियों में शिव भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए मंझनपुर चौराहा पहुंचे। यहां पर कई टुकड़ियों में आ रहे शिव भक्त एकत्र हुए। देखते ही देखते चौराहा शिव भक्तों से भर गया। मुख्यालय से करीब एक हजार श्रद्धालु बाबा धाम के लिए रवाना हुए। बोल बम के जयकारे भी गूंजते रहे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था करने वालों की होड़ लगी थी। कोई हलवा, दमालू तो कोई बिस्किट, फल, नमकीन बांट रहा था। विश्व हिंदू परिषद के धर्मेद्र कश्यप ने श्रद्धालुओं को बिस्किट और नमकीन का पैकेट दिया। उनके साथ विहिप के नगर अध्यक्ष रुपेश विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा नेता अमरेश केसरवानी उर्फ कल्लू पंडा ने बिस्किट और फल का वितरण कराया। बाबा होटल के संचालक सुंदर लाल प्रजापति ने श्रद्धालुओं को हलवा और दमालू का प्रसाद खिलाया। बाजार में ज्ञानचंद्र ने पूड़ी और दमालू का वितरण कराया।
विज्ञापन


मुख्यालय में कांवड़ियों का जत्था देख प्राइवेट वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकले। इसे लेकर कांवड़ियों को लोडर में भूसे की तरह भरकर भरवारी के लिए रवाना होना पड़ा। भरवारी से यह लोग ट्रेन से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वहां के बाद पैदल यात्रा बाबा धाम के लिए होगी। कांवड़ियों को रवाना करने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी आई थी। चौराहे पर वह लोग रवाना होने वाले कांवड़ियों के साथ डीजे की धुन पर खूब थिरके। कांवड़ियों के पैरों में महावर भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed