{"_id":"5ace191a4f1c1bd73d8b48ad","slug":"41523456282-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी के विकास को मिलेगा विशेष पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी के विकास को मिलेगा विशेष पैकेज
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी के विकास को मिलेगा विशेष पैकेज
मंझनपुर। भरवारी के विकास को विशेष पैकेज दिया जाएगा। इसके साथ ही सरायअकिल और चायल को भी विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। साथ ही बजट आवंटन के लिए रिश्वत मांगने वाले नगर विकास विभाग के शिक्षण अफसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय बुधवार को विधानभवन में आयोजित प्राक्कलन समिति की बैठक में लिया गया।
समिति के सदस्य एवं चायल क्षेत्र के विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में दीन दयाल उपाध्याय नगर योजना के तहत भरवारी नगर पालिका को करीब 72.28 लाख का बजट रिलीज करने के लिए नगर विकास विभाग के शिक्षण अफ सर एसपी सिंह ने ईओ से फोन पर रिश्वत की डिमांड की थी। इंकार करने पर शासनादेश दबाकर उसे नेट पर जारी नहीं किया नतीजतन 31 मार्च को रकम ट्रांसफर होकर ट्रेजरी में नहीं आ सकी। विभागीय प्रमुख सचिव ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अफसर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वसन दिया। साथ ही भरवारी के विकास को विशेष पैकेज जारी करने का भरोसा दिया। बताया कि सरायअकील व चायल को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। बैठक में सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव टी वेंकटेश ने चायल क्षेत्र की सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का भरोसा दिया।
प्राक्कलन समिति की बैठक में विधायक ने ईओ चायल अंजू यादव द्वारा विभागीय कार्यों में दिलचस्पी नहीं लेने की शिकायत की। बताया कि वह इलाहाबाद स्थित अपने आवास से कार्यालय का संचालन कर रही हैं। भरवारी ईओ दिनेश सिंह के बारे में बताया गया कि वह नगर पंचायत की श्रेणी में हैं। जबकि भरवारी नगर पालिका हो गया है। ऐसे में यहां किसी वरिष्ठ अधिशाषी अधिकारी की तैनाती की आवश्यकता है। प्रमुख सचिव ने दोनों निकायों में जल्द ही नई तैनाती का भरोसा दिया। एक्सईएन सिंचाई आरके निरंजन की भी शिकायत की गई।