{"_id":"59b0128a4f1c1bf87f8b45c3","slug":"41504711306-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम टीम ने जिला अस्पताल में बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम टीम ने जिला अस्पताल में बोला धावा
Updated Wed, 06 Sep 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम टीम ने जिला अस्पताल में बोला धावा
ब्लड बैंक के साथ पैथालॉजी की भी हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) की टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल की जांच की। ब्लड बैंक व पैथालॉजी के अभिलेखों को खंगाला। इसके बाद कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच के बाद टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
एनएचएम की टीम हर माह जिले के अस्पतालों की जांच करती है। एक पीएचसी, एक सीएचसी के साथ वह जिला अस्पताल के सब सेंटरों की हकीकत की पड़ताल करती है। अबकी बार टीम सुपर्णा सरकार के नेतृत्व में आई थी। टीम जिला अस्पताल पहुंची तो हड़कंप मच गया। ब्लड बैंक की घंटों जांच की गई। कितने यूनिट ब्लड मिला और कितना दिया गया। इसका पूरा लेखा-जोखा इकट्ठा किया गया। साथ ही ब्लड ले जाने वालों के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद टीम ने पैथालॉजी के अभिलेखों की पड़ताल की। प्रतिदिन औसतन आने वाले मरीजों का डाटा खंगाला। इसके बाद जांच के मानक की जानकारी कर्मचारियों से ली गई। दोपहर बाद टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। टीम के सदस्यों का कहना था कि वह अपनी जांच रिपोर्ट उच्चस्तरीय अधिकारियों को देंगे।