फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   35 thousand women wandering to extract money from Jan Dhan account

जनधन खाते से रकम निकालने के लिए भटक रहीं 35 हजार महिलाएं

Thu, 09 Apr 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
35 thousand women wandering to extract money from Jan Dhan account
जनधन खाते से रकम निकालने के लिए भटक रहीं 35 हजार महिलाएं
विज्ञापन

70 हजार जनधन खातों में आधे से ज्यादा खाते निष्क्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। केंद्र सरकार लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए महिलाओं के जनधन खाते में 500 रुपये प्रतिमाह भेज रही है, लेकिन जिले में जनधन खाता होने के बाद भी तकरीबन 35 हजार महिलाएं सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं। दरअसल इन महिलाओं ने जीरो बैलेंस पर खाता तो खुलवा लिया था। पर आज तक खाते में एक रुपये का भी लेनदेन नहीं किया है। इसके चलते इन खातों को निष्क्रिय मानकर सरकार ने रकम नहीं भेजी है। अब ये महिलाएं जनधन खाते से रुपये निकालने के लिए बैंकों का चक्कर लगा रही हैं।

बुधवार को भड़ेसर स्थित एसबीआई की शाखा के बाहर महिलाएं इसे लेकर आक्रोश जताती नजर आईं। महिलाओं का कहना था कि बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। घना का पूरा गांव निवासी विद्या ने बताया कि उनका खाता बैंक में संचालित है, लेकिन अब तक जनधन योजना के तहत मिलने वाली राशि नहीं आई है। बैंक के अधिकारी चक्कर लगवा रहे हैं। पश्चिमशरीरा स्थित बीओबी के बाहर खड़ी कमर जहां, रजनी, शीला और रोशनी ने भी जनधन खाता निष्क्रिय होने की शिकायत की। महिलाओं का कहना है कि खाता कैसे सक्रिय होगा और उसमें रुपया कैसे आएगा? इस बारे में कोई बताने वाला नहीं है। एलडीएम अनिल कटियार का कहना है कि जिले में तकरीबन पांच लाख जनधन खाताधारक हैं। इनमें से 70 हजार महिलाओं के खाते शामिल है। सरकार ने महिला खाताधारकों को पांच-पांच सौ रुपये देने की घोषणा किया है। पर, आधे से ज्यादा खाते निष्क्रिय हैं। सालों से कोई लेनदेन नहीं होने के कारण बैंक ने इन्हें निष्क्रिय मान लिया है। इसलिए निष्क्रिय खातों में रकम नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed