फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   35 family of wandering Molani water

पानी को भटक रहे मोलानी के 35 परिवार

Sun, 25 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 25 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
35 family of wandering Molani water
करारी (ब्यूरो)। बस्ती में लगे हैंडपंप खराब पड़े होने से रहीमपुर मोलानी गांव के 35 परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इन परिवारों को पड़ोसी पुरवे से पानी भरकर लाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। आरोप है कि कई बार प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, बीडीओ और जलनिगम के अफसरों से शिकायत की गई। इसके बाद भी खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव के रहने वाले बांकेलाल, राम प्रकाश, रिजवान हैदर, मजहरूल अब्बास, मुक्खी, अब्बास हैदर आदि ने बताया कि उनके पुरवे में 35 घर हैं। इन घरों के लोगों को पेयजल के लिए 2 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। ग्रामीण बताते हैं कि करीब सालभर से दोनों हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे गांववालों को करीब 200 मीटर दूर दूसरे पुरवे से पानी भरकर लाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अभी ठंड के इस मौसम में तो थोड़े पानी से भी कम चल जा रहा है। पर, गर्मी से पहले यदि हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए, तो गांववालों का जीना दुश्वार हो जाएगा। आरोप है कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी कई बार ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और ग्राम विकास अधिकारी के साथ ही जलनिगम के अफसरों को दी गई। कई बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। इसका ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। मामले में ग्राम प्रधान सबरी बेगम का कहना है कि उन्होंने खराब हैंडपंपों की सूची बनाकर ब्लाक के माध्यम से जलनिगम को भेज दी है। विभागीय अफसर बजट नहीं मिलने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed