फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पंचायती अखाड़ा की भ्रमणशील जमात कुंभ रवाना

पंचायती अखाड़ा की भ्रमणशील जमात कुंभ रवाना

Mon, 07 Jan 2019 07:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
पंचायती अखाड़ा की भ्रमणशील जमात कुंभ रवाना
पंचायती अखाड़ा की भ्रमणशील जमात कुंभ रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चायल। कोटिया गांव स्थित आश्रम में प्रवास कर रही हरिद्वार से चलकर आई पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमणशील जमात सोमवार को कुंभ के लिए रवाना हो गई। अखाड़े की यह जमात कोटिया गांव में बने आश्रम में तीन जनवरी से लंगर डाल कर विश्राम कर रही थी। सोमवार को यहां से चारों महंत व करीब 70 साधु कुंभ के लिए निकले। जमात के महंत श्री महेश्वर दास, महंत दुर्गादास, महंत अद्वैतानन्द तथा महंत रघुमुनि अनुयायियों और ग्रामीणों को आशीर्वाद देकर कुंभ रवाना हुए। कोटिया आश्रम के महंत राममुनि ने बताया कि यह भ्रमणशील जमात पहले प्रयागराज के पथरचट्टी आश्रम जाएगी। फिर वहां से 11 जनवरी को कुम्भ मेला के लिए अखाड़े की पेशवाई निकलेगी। इस मौके पर गांव के राजेन्द्र शुक्ल, धनंजय मिश्रा, नेता पांडेय, शहादुर पांडेय, धनवेश आदि मौजूद रहे।


पुश्तैनी जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के किंगनगर मोहल्ला निवासी नफीस अहमद ने बताया कि नगर में ही उसकी बेशकीमती जमीन है। इस जमीन में परिवार के नसीर, नजमुद्दीन व मो. नोमान का भी हिस्सा है। पीड़ित के मुताबिक सत्ता पक्ष के एक दबंग की उसकी भूमि पर निगाह लग गई है। वह कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। बताया कि इसकी शिकायत कई बार राजस्व और पुलिस अफसरों से की गई। पर, किसी ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। उधर, कस्बाइयों की मानें तो भूमि का यह विवाद किसी भी रोज बड़ा रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed