फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अलग-अलग वक्त पर हुई राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

अलग-अलग वक्त पर हुई राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

Mon, 12 Mar 2018 09:16 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग वक्त पर हुई राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
अलग-अलग वक्त पर हुईं राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
विज्ञापन

दो घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा को लेकर छात्रों ने जगह-जगह किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद अपने पहले ही इम्तिहान में फेल हो गया। सोमवार को बीएम प्रथम वर्ष हिंदी की परीक्षाएं जिले भर में अलग-अलग समय पर शुरू हुई। पेपर-कांपी पहुंचने में देरी के कारण तकरीबन दो घंटे विलंब से परीक्षाएं शुरू हो सकीं। इसके चलते जगह-जगह छात्रों ने हंगामा किया। आक्रोशित छात्रों का गुस्सा देख कॉलेज प्रशासन सहमा रहा। मशक्कत के साथ परीक्षाए सम्पन्न होने पर जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली।
कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कौशाम्बी जिले के सभी 75 डिग्री कॉलेजों को पिछले साल राज्य विश्वद्यिालय से अटैच कर दिया गया है। इसके बाद से पठन-पाठन से लेकर परीक्षा कराने तक की जिम्मेदारी राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद ने संभाल ली। इसके लिए जिले में भवंस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी, महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा तथा बैशकांटी समेत तीन कॉलेजों को नोडल बनाया गया है। नियमानुसार नोडल सेंटरों पर परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम तीन दिन पहले पेपर-कांपी पहुंच जाना चाहिए था। पर, सोमवार की सुबह सात बजे तक परीक्षा केंद्र तो दूर नोडल सेंटर तक पेपर-कांपी नहीं पहुंचा था। उधर, सभी परीक्षा केंद्रों में सुबह साढ़े छह बजे से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने लगी थी। समय बढ़ने के साथ ही छात्रों का गुस्सा भड़कने लगा। भवंस मेहता की नोडल अफसर/प्राचार्य रूबी चौधरी ने बताया कि सुबह 7.10 बजे वह खुद पेपर-कांपी लेकर आई इसके बाद सभी 35 सेंटरों को कांपी-पेपर पहुंचाने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके चलते सभी सेंटरों में डेढ़ से दो घंटे विलंब से परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। परीक्षा में देरी के कारण छात्रों ने शोर-शराबे के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों का गुस्सा देख कॉलेज प्रशासन सहमा रहा। जिम्मेदारों ने किसी तरह छात्रों को समझाबुझाकर परीक्षाएं सम्पन्न कराईं।
विज्ञापन


छात्रों का आक्रोश देख कालेज संचालकों का छूटा पसीना
सिराथू (ब्यूरो)। क्षेत्र के डिग्री कालजों में सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा दो घंटे विलंब से शुरू होने पर परीक्षार्थी भड़क उठे। छात्रों ने हूटिंग के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों का आक्रोश देख शिक्षण संस्थानों के जिम्मेदारों को पसीना आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलहाबाद राज्य विवि से सम्बद्ध डिग्री कालेजों में सोमवार की प्रथम पाली में सात बजे से बीए प्रथम वर्ष की हिन्दी साहित्य और बीएससी द्वितीय वर्ष का रसायन शास्त्र की परीक्षा थी। केंद्रों पर पेपर लेट आने से परीक्षा वक्त पर नहीं शुरू हो सकी। इस अव्यवस्था से छात्र भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्र के सिराथू, अजुहा, अलीपुरजीता, चूहापीरन, कड़ा, सेलरहा अदि जगहों पर संचालित परीक्षा केंद्र के बाहर दो घंटे तक छात्र हंगामा काटते रहे। इसके चलते कॉलेज संचालक सहमे हुए थे। उपद्रवी छात्रों को संभालने में कॉलेज प्रशासन को पसीना आ गया। नौ बजे से पेपर शुरू होने के बाद कॉलेज संचालकों ने राहत की सांस ली।


कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा पर पड़ा असर
मंझनपुर (ब्यूरो)। राज्य विश्वविद्यालय से संबद्धता के बावजूद जिले में संचालित डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले बीए तृतीय वर्ष के छात्रों का इम्तिहान अभी भी कानपुर युनिवर्सिटी ही करा रही है। सोमवार को कुछ केंद्रों पर कानपुर विश्वविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष का समाजशास्त्र की परीक्षा थी। परीक्षाएं 11 बजे से होनी थीं। पर, राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं देरी से शुरू होने के कारण कानपुर युनिवर्सिटी का भी इम्तिहान दो घंटे विलंब से प्रारंभ कराया गया। इसे लेकर भी छात्र परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed