फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   22 candidates including Pallavi Patel, Talat Azim and Munsab Usmani filed their nominations

पल्लवी पटेल, तलत अजीम व मुंसब उस्मानी समेत प्रत्याशियों 22 ने किए नामांकन

Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
22 candidates including Pallavi Patel, Talat Azim and Munsab Usmani filed their nominations
आरओ को नामांकन पत्र सौंपती सिराथू से सपा-अद गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल - फोटो : KAUSHAMBI
नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को जिले की तीनों सीटों पर 22 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। इनमें सपा-अपना दल (कमेरावादी) गठबंधन से पल्लवी पटेल, बसपा से मुंसब अली उस्मानी व कांग्रेस के तलत अजीम समेत कई अन्य दलों के उम्मीदवार एवं निर्दलीय शामिल हैं। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अब कुल 55 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। कई प्रत्याशी जुलूस लेकर नामांकन करने पहुंचे। इस कारण मुख्यालय की प्रमुख सड़कों से लेकर कलक्ट्रेट तक काफी भीड़ रही। डायट गेट के सामने की मुख्य सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को कुल 22 उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचे। हालांकि, इनमें से तीन प्रत्याशियों ने पहले भी नामांकन किए थे। सिराथू से समाजवादी अपना दल (कमेरावादी) गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल, बसपा से मुंसब अली उस्मानी, लोकदल से राजेंद्र सोनकर, हिंदुस्तान पीपुल्स पार्टी से राम मूरत, शिवसेना से राजेश कुमार, एआईएमआईएम से शेर मोहम्मद के अलावा निर्दलीय सना बेगम व वीरेंद्र कुमार साहू समेत आठ प्रत्याशियों ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुंचकर नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

मंझनपुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी से धर्मेंद्र कुमार, राष्ट्र उदय पार्टी से लाल बहादुर, शशि कुमार, सुरेंद्र, शुकरी देवी, बालचंद्र समेत छह उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। चायल क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम, आजाद समाज पार्टी से राजेंद्र कुमार सिंह, एआईएमआईएम से मोहीबुल हक, सपा से पूजा पाल, अपना दल (एस) नागेंद्र सिंह पटेल, जनसत्ता दल से अनिल कुमार केसरवानी के अलावा अमरावती और अमित सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां, निकले नामांकन जुलूस
आखिरी दिन नामांकन का दबाव बढ़ने पर चुनावी आचार संहिता की धज्जियां उड़ीं। कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं हुआ।
मुख्यालय की सड़कों से लेकर डायट गेट तक लगातार जुलूस निकलते रहे और नारेबाजी का क्रम जारी रहा। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ सैकड़ों की तादाद में समर्थक मौजूद रहे। हालांकि, प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावकों के अलावा किसी भी डायट गेट के अंदर नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा में मुस्तैद जवान अनावश्यक लोगों को डायट गेट पर ही रोक दे रहे थे।
पूजा पाल, अतुल, अनिल और नागेंद्र ने दोबारा दाखिल किया पर्चा
पहली जनवरी से चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीनों सीटों से चार प्रत्याशी ऐसे रहे जिन्होंने दोबारा पर्चे दाखिल किए। इनमें चायल क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूजा पाल, जनसत्ता दल के अनिल केसरवानी तथा भाजपा-अद (एस) गठबंधन के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने मंगलवार को दोबारा नामांकन दाखिल करने वालों में शामिल रहे। जबकि बसपा के अतुल द्विवेदी ने सोमवार को दोबारा पर्चा भरा था।

डिप्टी सीएम के सामने सर्वाधिक 23 उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल
तीनों विधानसभा क्षेत्र से 55 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। लेकिन इनमें से चार प्रत्याशियों ने दो-दो बार नामांकन दाखिल किए हैं। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 51 ही है। जिले में सर्वाधिक 23 उम्मीदवार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विधानसभा क्षेत्र से हैं। जबकि मंझनपुर व चायल विधानसभा क्षेत्रों से 14-14 नामांकन दाखिल हुए हैं।

आरओ को नामांकन पत्र सौंपते चायल से कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम

आरओ को नामांकन पत्र सौंपते चायल से कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed