फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   96 के चुनाव में सर्वाधिक 24 उम्मीदवारों ने आजमाई थी किस्मत

96 के चुनाव में सर्वाधिक 24 उम्मीदवारों ने आजमाई थी किस्मत

Fri, 29 Mar 2019 05:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
96 के चुनाव में सर्वाधिक 24 उम्मीदवारों ने आजमाई थी किस्मत
96 के चुनाव में सर्वाधिक 24 उम्मीदवारों ने आजमाई थी किस्मत
विज्ञापन

16 चुनावों में लड़ चुके हैं 153 प्रत्याशी, 67 और 71 में सबसे कम चार-चार उम्मीदवारों ने ही भरा था पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अब तक हुए 16 लोकसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलियों समेत दोआबा से 153 उम्मीदवार चुनावी समर में उतर चुके हैं। पर, 11 वीं लोकसभा के आम चुनाव में इस संसदीय सीट पर प्रत्याशियों की धमाचौकड़ी देखते ही बनी थी। 1996 के इस चुनाव में चायल संसदीय सीट से सर्वाधिक 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने उतरे थे। इनमें 16 प्रत्याशी निर्दलीय थे। इसके विपरीत 67 और 71 के चुनावों में केवल चार-चार प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया था।

आजाद भारत के बाद दोआबा में 16 संसदीय चुनाव हुए। इन चुनावों में कांग्रेस, सपा, बसपा, भाजपा और भारतीय लोकदल समेत विभिन्न पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे। पर, दोआबा की जनता ने कभी भी छोटे दलों अथवा निर्दलीय प्रत्याशियों को भाव नहीं दिया। इस क्षेत्र की जनता ने हमेशा बड़े दलों के उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताया। यही वजह रही है कि सर्वाधिक आठ मर्तबा कांग्रेस प्रत्याशियों को लोकसभा में इस क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। जबकि सपा को तीन व भाजपा को दो तथा भारतीय लोकदल, जनता दल व बसपा को एक-एक बार मौका मिला। इसके विपरीत छोटे दलों अथवा निर्दलियों को ज्यादातर चुनावों में जमानत तक गवानी पड़ी। सबसे दिलचस्पी चुनाव 1996 में हुआ। इस चुनाव में सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों समेत 24 उम्मीदवार चुनावी समर में कूदे थे। पर, भाजपा, सपा और बसपा ने ही मिलकर 89.40 प्रतिशत वोट बाट लिया। बाकी बचे 21 प्रत्याशियों को सिर्फ 10.60 फीसदी मतों से ही संतोष करना पड़ा था। चुनाव में इन सभी की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन

---------

वर्ष प्रत्याशियों की सं. निर्दलों की सं.
1952 07 01
1957 08 03
1962 06 01
1967 04 02
1971 07 01
1977 06 04
1980 11 07
1984 07 04
1989 06 02
1991 12 06
1996 24 16
1998 11 06
1999 13 07
2004 12 02
2009 10 04
2014 12 03
--------------------------
कुल 153 69
-----------------------
1996 के चुनाव में निर्दलीयों का प्रदर्शन
प्रत्याशी मिले मत प्रतिशत
मन्नीलाल 4249 01.14
नरायन देव 1880 00.51
विंदेश्वरी आर्या 1748 00.47
प्रमोद कुमार 1562 00.42
महेंद्र सिंह 1427 00.38
तुलसी दास 1395 00.38
मुन्नीलाल 1270 00.34
महेश सोनकर 957 00.26
कामता प्रसाद 759 00.20
चुन्नू पासी 687 00.19
विजय कुमार 571 00.15
लवकुश 551 00.15
दशरथ लाल 531 00.14
चंद्रबली 471 00.13
रामशिरोमनि 331 00.09
मोतीलाल 223 00.06
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed