फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बिकने जा रहे कोटे के राशन को ग्रामीणों ने पकड़ा

बिकने जा रहे कोटे के राशन को ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon, 30 Jul 2018 01:06 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
बिकने जा रहे कोटे के राशन को ग्रामीणों ने पकड़ा
मंझनपुर। बाजार में बिकने के लिए जा रहे कोटे के राशन को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर लोडर सहित पकड़ लिया। ग्रामीण कोटेदार के खिलाफ मुकदमा लिखाने की जिद पर अड़े थे। रात को मौके पर पहुंची पुलिस ने राशन कब्जे में लेना चाहा, लेकिन ग्रामीण सहमत नहीं हुए। रविवार सुबह नायब तहसीलदार ने कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर राशन और गाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लॉक के गोहरा मारुफपुर गांव के लोगों की शिकायत थी कि कोटेदार इसरार अहमद उन्हें समय से राशन नहीं देता है। कई-कई महीने का राशन ब्लैक कर लिया जाता है। पिछले दिनों कोटेदार के यहां गोदाम से राशन आया था। इस पर ग्रामीण उसकी निगरानी कर रहे थे। शनिवार रात करीब 12 बजे एक लोडर कोटेदार के यहां आकर रुकी। ग्रामीणों ने लोडर देखा तो घेराबंदी कर दी। रात दो बजे वाहन में माल लोड कर उसे ले जाया जाने लगा। अंधेरे के बावजूद गाड़ी की लाइट नहीं जलाई गई थी। इस पर ग्रामीणों शक यकीन में बदल गया। उन्होंने पीछा करके गांव के बाहर गाड़ी को पकड़ लिया। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस गाड़ी को थाने ले जाने लगी लेकिन ग्रामीण राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि प्रशासनिक अफसर आने के बाद ही वह गाड़ी को छोड़ेंगे। सुबह सदर तहसील के नायब तहसीलदार कृष्णचंद्र मिश्रा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। हरिश्चंद्र ने बताया कि उसे पिछले आठ महीने से राशन नहीं दिया गया।
विज्ञापन


रेखा देवी का कहना था कि कोटेदार ने राशन कार्ड बनाने के नाम पर उससे पांच सौ रुपये की रिश्वत ली है। इसी तरह कमला देवी, चमेली देवी, मसुरियादीन, उमा देवी आदि ने भी राशन नहीं मिलने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अफसरों को देंगे। गाड़ी में करीब 20 बोरी गेहूं और तकरीबन 18 बोरी चावल मिला है। राशन कोटे का है या नहीं? इस बाबत स्टाक रजिस्टर जब्त कर मिलान किया जाएगा। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीण मानें और गाड़ी व राशन पुलिस के हवाले किया गया। इस बाबत कोटेदार का कहना है कि गाड़ी में जो बोरी बरामद हुई है वह सरकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed