{"_id":"59afedfc4f1c1bf37f8b4579","slug":"21504701948-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ फायरिंग कर लेखपाल को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ फायरिंग कर लेखपाल को दौड़ाया
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल पर दबंगों ने किया कातिलाना हमला
सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दौड़ाया
पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने गया था लेखपाल, पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी के शेरपुर में पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने गए लेखपाल पर दबंगों ने कातिलाना हमला किया। पैमाइश के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दबंगों ने लेखपाल को दौड़ा लिया। लेखपाल ने भागकर अपनी जान बचाई। खुलेआम हुई इस गुंडई से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
चायल तहसील के शेरपुर गांव में कुछ लोगों को कृषि के लिए पट्टे पर भूमि का आवंटन हुआ है। पट्टाधारकों की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। पट्टे की जमीन पर कब्जा पाने के लिए लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम चायल से की थी। पट्टाधारकाें की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने हलका लेखपाल शिवभोला को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया था। सोमवार को हलका लेखपाल पट्टेधारकों को कब्जा दिलाने के लिए गांव पहुंचा। आरोप है कि जमीन पैमाइश के दौरान मौके पर पहुंचे दबंगों ने नाप-जोख का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लेखपाल ने विरोध किया तो दबंग मारपीट पर आमादा हो गए और अभद्रता करते हुए दौड़ा लिया। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। किसी तरह लेखपाल जान बचाकर तहसील पहुंचा। घटना की जानकारी अफसरों के साथ पिपरी थाने की पुलिस को दी। मंगलवार को पिपरी पुलिस ने लेखपाल शिव भोला की तहरीर पर शेरपुर गांव के भोला, मान बहादुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ पिपरी अर्जुन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर
सौतेली मां की प्रताड़ना से आजिज आकर किया खुदकुशी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के खारा गांव में बुधवार की सुबह एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख घर वाले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के खारा निवासी सुरेमन किसान है। पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की है। पहली पत्नी का बेटा संजय (22) पिता के साथ किसानी करता है। बुधवार की सुबह घर में रखे कपड़े को सिलाने की बात पिता से कही। साथ ही इसके लिए रुपया मांगा। इसका विरोध सौतेली मां ने किया तो पिता ने भी कपड़ा सिलाने से मना कर दिया। इससे गुस्साए संजय ने पिता और मां से झगड़ा करने के बाद कमरे में जाकर कीट नाशक दवा निगल ली। अचानक युवक की हालत बिगड़ती देख घर वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन घर वाले युवक को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से पीड़ित परिवार का हाल बेहाल है।