फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   21 students of Navodaya Vidyalaya sent to Mysore

नवोदय विद्यालय के 21 विद्यार्थी भेजे गए मैसूर

Tue, 05 May 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
21 students of Navodaya Vidyalaya sent to Mysore
21 students of Navodaya Vidyalaya sent to Mysore - फोटो : KAUSHAMBI
नवोदय विद्यालय के 21 विद्यार्थी भेजे गए मैसूर
विज्ञापन

मंझनपुर। लॉकडाउन के चलते जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा में फंसे मैसूर के 21 विद्यार्थियों को डेढ़ माह बाद मंगलवार की दोपहर बस से रवाना कर दिया गया।
विद्यालय के प्राचार्य विमल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय कौशाम्बी में कक्षा 9 में 30% बच्चे मैसूर से आते हैं। इसी तरह से जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा के 30% बच्चे मैसूर जाते हैं। प्राचार्य ने बताया की यह कार्यक्रम हिंदी भाषी क्षेत्र से नॉन हिंदी भाषी क्षेत्र में नवोदय विद्यालय समिति के ओर से माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत होता है। लॉकडाउन के कारण ये विद्यार्थियों डेढ़ माह से यहां फंसे थे। मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एसपी अभिनंदन ने एक महिला सिपाही समेत चार सशस्त्र पुलिस के जवानों के साथ सभी विद्यार्थियों को बस से मैसूर के लिए रवाना किया। इससे पहले सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने सभी विद्यार्थियों के साथ ही एस्कार्ट टीम एवं बस ड्राइवर का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बस भी सिनैटाइज कराई गई। सभी के लिए मास्क एवं हैंड सिनैटाइजर के साथ-साथ रास्ते में खाने के लिए पर्याप्त भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था भी कराई गई। प्राचार्य ने बताया कि बस मैसूर के बच्चों को तेलंगाना के आदिलाबाद तक ले जाएगी। वहां पर कौशाम्बी के बच्चे मैसूर आ जाएंगे। वापसी में यही बस कौशाम्बी के बच्चों को लेकर आएगी। इस मौके पर सहायक संभागीय परीवहन अधिकारी शंकर जी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed