{"_id":"5c9cc84abdec222dcc577656","slug":"201553778762-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार ईटीपीवीएस के जरिए वोट डालेंगे सर्विस मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार ईटीपीवीएस के जरिए वोट डालेंगे सर्विस मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार ईटीपीवीएस के जरिए वोट डालेंगे सर्विस मतदाता
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगी वोटिंग, 10 से 13 तक पूरी होगी वोटर प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले में नौकरी करने वाले वोटरों को मतदान करने के लिए अब पोस्टल बैलेट का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इस बार लोकसभा चुनाव से आयोग ने इनके लिए नई व्यवस्था लागू किया है। अब नौकरी करने वाले मतदाता इलेक्ट्रानिक पोस्टल वोटर सिस्टम (ईटीपीवीएस) के जरिए अपना मतदान करेंगे। इसके लिए जिले में तैयारियां चल रही है। नामांकन के तुरंत बाद ऐसे वोटरों का मतदान कराया जाएगा।
अभी तक आम चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव में नौकरीपेशा मतदाताओं को मतदान करने के लिए आयोग पोस्टर बैलेट का सहारा लेता था। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में आयोग ने व्यवस्था में परिवर्तन किया है। इसके लिए इलेक्ट्रानिक पोस्टल वोटर सिस्टम तैयार किया है। इसके तहत मतदाता अपने मतदान को ईमेल के जरिए मनपसंद प्रत्याशी को दे सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर लिया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी मनोज ने बताया कि इलेक्ट्रानिक पोस्टल वोटर सिस्टम के जरिए फौजियों के अलावा नौकरी करने वाले कर्मचारियों का मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिले में एक अलग से सेल भी तैयार किया जा रहा है। यह सेल जिले में नौकरी करने वाले मतदाताओं का ब्योरा तैयार कर रहा है। इसी ब्योरे के जरिए नौकरी करने वाले मतदाताओं को चिन्हित कर उनसे ईमेल के जरिए मतदान कराया जाएगा। ऐसे मतदाताओं को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मतदान कराया जाएगा। जिले में यह व्यवस्था 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। नौकरी करने वाले मतदाताओं को मतदान के लिए एनआईसी की तरफ से एक क्यूआरकोड से लैस मेल प्रेषित किया जाएगा। सर्विस मतदाता प्रिंटआउट कर अपनी मोहर लगाकर दोबारा उसे मेल के जरिए एनआईसी में भेजेगा। यहां पर मतगणना के दिन ऐसे वोटों की ऑनलाइन गिनती की जाएगी।
जिले में 1489 हैं सर्विस वोटर
जिले में नौकरी करने वाले कुल मतदाता 1489 हैं। इन वेटरों को मतदान कराने के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को प्रभारी बनाया गया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी मनोज ने बताया कि जिले में नौकरी करने वाले सभी मतदाताओं के डाटा एकत्रित किए जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसे सभी मतदाताओं का मतदान कराया जाएगा।