फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   वीडियो वायरल मामले में सिपाही सस्पेंड

वीडियो वायरल मामले में सिपाही सस्पेंड

Thu, 03 Jan 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar shailendra Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल मामले में सिपाही सस्पेंड
Bribe
मंझनपुर। रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद बिफरे एसपी ने मंगलवार रात मूरतगंज चौकी में तैनात सिपाही को सस्पेंड कर दिया। साथ ही सीओ सिराथू को जांच कर रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मूरतगंज पुलिस चौकी में तैनात सिपाही शिवगोविंद का मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह दो लोगों से शस्त्र लाइसेंस की फाइल पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक-एक हजार रुपया लेता हुआ दिख रहा था। वीडियो वायरल होने की वजह से पुलिस महकमे की खूब किरकिरी हुई। वीडियो पर एसपी प्रदीप गुप्ता की नजर पड़ी तो उनका पारा गरम हो गया। उन्होंने पहले चौकी प्रभारी को फटकारा। फिर प्राथमिक जांच के बाद रात को आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ सिराथू से कराई जा रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बतादें कि इससे पहले भी कई सिपाहियों का रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। किसी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई तो किसी को लाइन का रास्ता दिखा दिया गया। जांच में लीपापोती हो गई। एफआईआर किसी भी मामले में नहीं दर्ज कराई गई। इसी का नतीजा है कि खासी वालों की रिश्वतखोरी की आदत छूट नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed