फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जुमलेबाजी से अब नहीं होगी सता हासिल:विजय प्रकाश

जुमलेबाजी से अब नहीं होगी सता हासिल:विजय प्रकाश

Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जुमलेबाजी से अब नहीं  होगी सता हासिल:विजय प्रकाश
सिराथू। केंद्र की सत्तासीन मोदी सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता को बेवकूफ बनाने के सिवा कोई अन्य काम नहीं किया है। विदेशों में जमा काले धन का एक भी रुपया वापस नहीं लाया जा सका। देश की जनता पीएम मोदी के जुमलेबाजी की सच्चाई जान चुकी है। आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को जनता करारा सबक सिखएगी।
विज्ञापन


ये बातें पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने मंगलवार को करनपुर सौरई में आयोजित ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी में माहिर है। जनता को छल कर सत्तासीन हुई मोदी सरकार अंतिम सांसे गिन रही है। भाजपा का यह काला सच पूरी दुनिया जान चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए सत्ता में वापसी दर्ज कराएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तलत अजीम ने किया। इस मौके पर श्याम मूर्ति द्विवेदी, जुगुल किशोर,बरसाती लाल, राम बहादुर त्रिपाठी, दुर्गेश टंडन, नियाज, मो तमजिद, विष्णु दत्त ओझा, सैयद आदिल, मो सुऐब, मो सरफराज आलम,सिराज उद्दीन, बालेद्र यादव, हारून अहमद, पप्पू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed