फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नकल मंडी से मुकाबले को अफसरों की फौज तैयार

नकल मंडी से मुकाबले को अफसरों की फौज तैयार

Sun, 04 Feb 2018 06:28 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
नकल मंडी से मुकाबले को अफसरों की फौज तैयार
मंझनपुर। यूपी बोर्ड 2018 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। 88 परीक्षा केन्द्रों को नौ जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। मजिस्ट्रेेटों की भी तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील 39 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। इनके अलावा पांच उड़न दस्ते भी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन


जिले के 88 परीक्षा केंद्रों पर कुल 53 हजार 852 परीक्षार्थी इम्तहान देंगे। इनमें हाई स्कूल के 31 हजार 234 और इंटर के 22 हजार 618 परीक्षार्थी है। केन्द्राें को नौ जोन और 19 सेक्टर सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि 88 सेंटरों में 39 अति संवेदनशील और संवेदनशील घोषित किए हैं। इन केंद्रों पर एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया गया है। नकल पर अंकुश लगाने के लिए डीआईओएस समेत चार जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम उड़नदस्ते के रूप में काम करेगी।
विज्ञापन


इनके अलावा डीएम, सीडीओ, एडीएम व तीनों तहसीलों के एसडीएम परीक्षा पर नजर रखेंगे। किसी भी केंद्र में सामूहिक नकल पकड़ी जाती है तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी। यही नहीं संबंधित केंद्र को डिबार करते हुए काली सूची में डाल दिया जाएगा। केंद्रों में नकल के लिए परीक्षार्थी पहले से ही जुगाड़ लगाना शुरू कर दिए हैं। केंद्रों में प्रबंधक, प्रधानाचार्य तक अपनी सिफारिश पहुंचाई जाने लगी है। उधर परीक्षा केंद्रों के जिम्मेदार अभी तनिक भी हाथ नहीं रखने दे रहे हैं। डीएम के सख्त तेवर को लेकर न केवल केंद्र व्यवस्थापक बल्कि परीक्षार्थी भी सकते में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed