{"_id":"59d64a264f1c1bcd538b5e96","slug":"201507215910-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर कर काटी गई 193 उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर कर काटी गई 193 उपभोक्ताओं की बिजली
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
193 उपभोक्ताओं की बिजली गुल, 56 पर एफआईआर
- 55 लाख रुपये के बकाए पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। एक्सईएन प्रभाकर पांडेय के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर 55 लाख के बकाए पर 193 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दिया। जबकि बिजली चोरी में 56 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बिजली गुल होने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन व एक्सईएन के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम राजस्व वसूली को लेकर लगातार मशक्कत कर रही है। गुरुवार की सुबह से टीम ने जिले के भरवारी, मनौरी, चायल, मंझनपुर, पश्चिम शरीरा बाजार, सैनी इलाके में बकाएदारों के यहां सघन छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 17.5 लाख के बकाएदार 85 घरेलू, छह लाख के बकाएदार 35 दुकानों, 1.75 लाख के बकाए पर पांच ढाबों, 12.75 लाख के बकाए पर 26 मोबाइल टॉवरों, 15 लाख के बकाएदार 35 निजी नलकूप, 2.5 लाख के बकाए पर छह बैंकों की बत्ती गुल कर दिया। इसके अलावा तीनों तहसीलों में रात्रि में काटे गए कनेक्शनों की चेकिंग कराई। चेकिंग के दौरान तीन आटा चक्की, 12 निजी नलकूप, आठ दुकानदारों द्वारा बकाए की अदायगी किए बगैर बिजली उपभोग किया जा रहा था। इन 23 उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में 138 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इनके अलावा 25 उपभोक्ता कटिया लगाकर तो आठ मीटर में छेड़छाड़कर बिजली चोरी कर रहे थे। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। टीम की छापामार कार्रवाई व एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप है।
-----------
इनसेट
कैंप लगाकर 12.5 लाख की वसूली
छापामार कार्रवाई के साथ-साथ बकाए की वसूली को लेकर बिजली विभाग द्वारा कैंप भी लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को जिले के तिल्हापुर मोड़, मंझनपुर व सैनी उपकेंद्र में कैंप लगाकर 125 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार करते हुए 12.5 लाख रुपए की वसूली विभाग ने की। एक्सईएन प्रभाकर पांडेय का कहना है कि बिजली बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ता किसी भी कीमत पर बिजली का उपभोग नहीं कर सकेंगे। कनेक्शन काटे जाने के बाद यदि कोई अदायगी किए बगैर बिजली का उपभोग करता मिलता तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर होगी।