फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खेत में मिला 53 किलो गांजा, एक गिरफ्तार

खेत में मिला 53 किलो गांजा, एक गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2019 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
खेत में मिला 53 किलो गांजा, एक गिरफ्तार
मंझनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने नवीन मंडी ओसा के समीप अरहर के खेत से 13 बंडलों में छिपाकर रखे गए करीब 53 किलो 192 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मंझनपुर कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले का सोनू खान उर्फ इसरार पुत्र सरजू उर्फ मोहम्मद इलियास गांजे की सप्लाई करता है। इन दिनों वह डंप कर रहा था। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाल उदयवीर सिंह और इंटेलीजेंस विंग प्रभारी उपनिरीक्षक अभिलाष तिवारी काफी दिनों से मुखबिर की तलाश कर रहे थे। रविवार रात करीब दस बजे मुखबिर से पता चला कि ओसा मंडी के समीप भक्तन का पुरवा गांव स्थित एक अरहर के खेत में गांजे की खेप छिपाकर रखी गई है। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से 13 बंडल में तकरीबन 53 किलो 192 ग्राम गांजा बरामद कर लिया है। मौके पर गांधी नगर निवासी सोनू खान को पकड़ा गया है। सोनू खान के खिलाफ पहले दर्ज आपराधिक मामलों की कुंडली निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed