{"_id":"5c2bb09fbdec2257067067ee","slug":"181546367135-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्पूर्ण समाधान दिवस: सिर्फ पांच को मिला इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्पूर्ण समाधान दिवस: सिर्फ पांच को मिला इंसाफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंझनपुर। चायल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने जन समस्याएं सुनीं। अफसरों के सामने 105 लोगों ने शिकायत की, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
चायल तहसील में जिला स्तरीय तहसील दिवस मंगलवार को हुआ। अफसरों ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान 105 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिस पर पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, तालाब, चारागाह, पोखर पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया। सार्वजनिक भूमि से तत्काल कब्जा हटाए जाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, पीडी राकेश मिश्रा, एसडीएम चायल अनिल चतुर्वेदी सहित सारे जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।