फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बच्चों के भविष्य निर्माता हैं शिक्षक

बच्चों के भविष्य निर्माता हैं शिक्षक

Wed, 06 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के भविष्य निर्माता हैं शिक्षक
बच्चों के भविष्य निर्माता हैं शिक्षक
विज्ञापन

फोटो...
- जिले भर में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, हुए विविध कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। देश के दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मंगलवार को शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में गुरू महिमा का बखान हुआ। बच्चों ने इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षक और बच्चों ने शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहीं बीटीसी की प्रशिक्षुओं ने डायट में रंगोली सजाकर शिक्षक दिवस मनाया।
शिक्षक दिवस पर मंगलवार को कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कसिया में रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। विद्यालय के संयुक्त निदेशक योगेश मौर्य ने कहा कि कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से शिक्षक छात्रों के पथ प्रदर्शक के साथ भविष्य निर्माता की भूमिका निभाता है। यह उत्तरदायित्व शिक्षक अपने कठिन परिश्रम व कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाकर करता हेै। प्राचार्य ओम प्रकाश ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षक को विभिन्न संसाधन उपलब्ध है इसके बावजूद आज भी शिक्षक का महत्व कम नही हुआ है। उपस्थित लोगों में आरके शर्मा, उपेन्द्र कुमार केसरवानी, ऋषि कुशवाहा, केवीपी कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद, संगीता मिश्रा, अंकित कुमार, जया त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे। उधर, एनडी कालेज भरवारी, एसएबी इंटर कालेज सैनी, रिजवी डिग्री कालेज करारी, बीएस इंटर कालेज संयारा, हलधर एकेडमी अजुहा, जगत नारायण इंटर कालेज नारा, वार्षी इंटर कालेज काजीपुर, वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल भरवारी, कृषक इंटर कालेज हिनौता, दयानंद सरस्वती इंटर कालेज अजुहा, छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कालेज कमालपुर, गंगा प्रसाद इंटर कालेज देवीगंज, सरदार विट्ठलभाई पटेल इंटर कालेज उदहिन, एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर, एसबी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओसा, दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा, राधेश्याम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनैली, देशबंधु इंटर कालेज बैशकांटी, जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज सरसवां,वशिष्ठ बालिका इंटर कालेज मंझनपुर, माता प्रसाद इंटर कालेज टिकरा, उदय श्याम इंटर कालेज सिराथू, महर्षि पब्लिक स्कूल पश्चिमशरीरा, धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर आदि स्कूलों में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

---------------------------
भवंस मेहता में केक काटकर छात्रों ने मनाया शिक्षक दिवस
भरवारी (ब्यूरो)। भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में छात्रों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. एस राधाकृष्णनन की जयंती केक काटकर मनाई। इसके पहले प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णनन का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके विचार प्रासंगिक हैं। हमें उनके रास्ते पर चलना चाहिए। रामसनेही श्रीवास्तव ने अध्यापक के कार्य के एक चुनौतीपूर्ण कार्य बताया। इस मौके पर सीनियर छात्रों को जूनियर छात्रों की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए भेजा गया।
--------------------
छात्रों ने मॉडल बनाकर दिखाया हुनर
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। महर्षि पब्लिक स्कूल एंड कालेज पश्चिमशरीरा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके बाद छात्रों ने अध्यापक व अध्यापिकाओं का मॉडल बनाए। छात्रों ने मॉडल के जरिए अपने हूनर का प्रदर्शन किया। छात्रों ने निदेशिका श्रद्धा गुप्ता, शिप्रा केशरवानी, प्रधानाचार्य एसएन पांडेय का मॉडल बनाया। आवेन्द्र सिंह, शिखा गुप्ता, पूनम त्रिपाठी, राजकिशोरी, मीना केशरवानी, ज्योति सिंह, निशा सिंह, सलोनी, राजकिशोरी, मोनिका सिंह, रुखसार बानो, भाष्कर सिंह, बालकृष्ण त्रिपाठी, राजकुमार सोनकर आदि का मॉडल सराहा गया।
------------------------

वाणी सनराईज में छात्रों में हुई प्रतियोगिता
वाणी सनराईज पब्लिक स्कूल भरवारी में शिक्षक दिवस के मौके पर डॉ. एस राधाकृष्णनन को शिक्षकों ने याद किया और चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे उनके बताए मार्ग पर चलें। प्रबंधक अभिजीत केशरवानी ने कहा कि शिक्षण कार्य सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। शिक्षक भविष्य का निर्माण करता है। इस मौके पर स्कूल में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं।
----------------------

शिक्षक संघ ने मनाया शिक्षक दिवस
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहर्रम अली के नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने डॉ. एस राधाकृष्णनन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस के रूप में उनका जन्म दिन मनाना गौरव की बात है। कहा कि शिक्षकों का इससे बड़ा सम्मान नहीं हो सकता है। उन्होंने देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर शिक्षकों का मान बढ़ाया है। इस मौके पर पवन मिश्र, संजय कुमार मिश्र, रामराज केशरवानी आदि लोग रहे।

----------------------
शिक्षक दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान
मंझनपुर (ब्यूरो)। आरबीएसके टीम मंझनपुर ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय गुवारा तैयबपुर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों के साथ स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए रैली भी निकाली गई। डॉ. अरुण केशरवानी और डा. अलीमा खातून ने लोगों को शिक्षक दिवस पर संकल्प दिलाया कि वह साफ-सफाई के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें और खुद को स्वच्छ रखेंगे। डॉक्टरों की टीम ने गंदगी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि इससे कैसे बचा जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य उरिष्ठ प्रसाद, नाजिद हैदर, रूपा देवी, बेलाल अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed