{"_id":"59adac054f1c1b0b278b52db","slug":"181504553989-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के भुगतान में देरी पर नपेंगे बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के भुगतान में देरी पर नपेंगे बीडीओ
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के भुगतान में देरी पर नपेंगे बीडीओ
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम विभागाध्यक्षों की कसी नकेल
समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का दिया निर्देश
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागाध्यक्षों की नकेल कसते हुए समय पर गुणवत्तापूर्ण काम कराने का निर्देश दिया। खंड विकास विकास अधिकारियों को हिदायत दी कि मनरेगा में भुगतान पर देरी के लिए बीडीओ जिम्मेदार होंगे।
समीक्षा बैठक की शुरुआत डीएम ने राजस्व से जुड़े विभागों से की। उन्होंने स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, नगर निकाय, विद्युत विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया। सब रजिस्ट्रार व एआईजी स्टांप के विरुद्ध चेतावनी जारी करने निर्देश एडीएम को दिया। चौदहवें और राज्य वित्त आयोग से जारी धन से कराए गए कार्यों की जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से सत्यापन कराने का निर्देश सीडीओ व डीपीआरओ को दिया। मनरेगा में काम करने वाले जॉब कार्डधारकों का भुगतान लंबित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने सभी बीडीओ के खिलाफ चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश सीडीओ को दिया। बैठक में मनौरी से सरायअकिल, सिराथू से सरायअकिल, सिराथू से कड़ा, करारी से मंझनपुर सहित अन्य सड़कों के निर्माण कार्य को तेजी के साथ कराए जाने का निर्देश एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को दिया। इसके अलावा डीएम ने जलनिगम, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, जिला कारागार, महामाया राजकीय पालीटेक्निक कालेज में निर्माणाधीन कार्य, मॉडल स्कूल निर्माण कार्य सहित सभी निर्माणाधीन कार्यों कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश कार्यदाई संस्थाओं को दिया। बैठक में एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डीके दोहरे, सीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय, पीडी राकेश कुमार मिश्र, डीएसटीओ पन्नालाल सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस मंझनपुर में आज
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चायल व सिराथू में डीएम के नेतृत्व में तहसील स्तरीय समाधान दिवस होगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को समय पर समाधान दिवस में पहुंचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी आज से
मंझनपुर (ब्यूरो)। विकास खंड सिराथू परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती के उपलक्ष्य में अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन पांच से सात सितंबर तक होगा। इस मौके पर केंद्र व राज्य सरकार की जनहित में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए विभागाध्यक्षों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया है।