फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   धोखाधड़ी कर वसीयत करा ली लाखों की भूमि

धोखाधड़ी कर वसीयत करा ली लाखों की भूमि

Wed, 24 Apr 2019 05:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर वसीयत करा ली लाखों की भूमि
धोखाधड़ी कर वसीयत करा ली लाखों की भूमि
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के कोतारी पश्चिम गांव का मामला, तीन पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के कोतारी पश्चिम गांव में रहने वाले एक फरेबी ने धोखधड़ी कर मृतक की बेशकीमती भूमि अपने नाम वसीयत करा ली। मृतक की बीवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोतारी पश्चिम गांव की नीता देवी ने बताया कि उसके पति नागेन्द्र की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पीड़िता की मानें तो पति की मौत के बाद पड़ोसी ज्ञानेन्द्र ने साथियों संग मिलकर वसीयत के फर्जी पेपर तैयार कराए। इसके बाद आठ दिसम्बर 2018 को पति के नाम रही लाखों की भूमि अपने नाम करा ली। महीने भर पहले तहसील पहुंचने पर इसकी जानकारी होते ही पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़ित महिला की मानें तो इसकी शिकायत कई बार उसने प्रशासनिक अफसरों के साथ स्थानीय पुलिस से की। पर, किसी ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़िता ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी ज्ञानेन्द्र निवासी कोतारी पश्चिम, छविनाथ निवासी पश्चिमशरीरा व संतोष निवासी मोंगरी कड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed