फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तमंचे के बल पर युवक को लूटने में एफआईआर 18-04-34

तमंचे के बल पर युवक को लूटने में एफआईआर 18-04-34

Mon, 17 Dec 2018 08:47 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर युवक को लूटने में एफआईआर 18-04-34
तमंचे के बल पर युवक को लूटने में एफआईआर
विज्ञापन

लूट की एक अन्य घटना में भी अदालत के निर्देश पर कोखराज पुलिस ने दर्ज किया केस
रोही फाटक व गिरधरपुर गांव में हुई थी घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लूट की दो घटनाओं में रविवार को अदालत के निर्देश पर कोखराज पुलिस ने केस दर्ज किया। पहली घटना गिरधरपुर और दूसरी रोही फाटक के पास हुई थी। रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

मूरतगंज बाजार निवासी नौसाद अहमद पुत्र सफीउल्ला ने बताया कि 21 सितम्बर को किसी काम से वह प्रयागराज जा रहा था। रोही फाटक के समीप सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे करीब आधा दर्ज सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब में रहा एक लाख रुपया नगद तथा गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों को उसने पहचान लिया था। घटना की शिकायत उसी रोज कोखराज पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। रविवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी रईश, दुबेन, रिजवान, इमरान निवासी चकिया प्रयागराज व सफी, वैश तथा बड़कू निवासी मूरतगंज के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया। इसी तरह गिरधरपुर निवासी संजय पुत्र श्रीनाथ ने बताया कि 20 जुलाई को पड़ोसी राधेश्याम, भोंदल व दगना ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर उसकी पिटाई की थी। इस दौरान गले से सोने की चेन भी लूट ली थी। इस मामले में भी अदालत के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed