{"_id":"5b5e17214f1c1b47748b7803","slug":"171532892961-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवें दिन भी नहीं हो सका चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठवें दिन भी नहीं हो सका चोरी का खुलासा
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल कस्बे में आभूषण की दुकान से करीब 11 लाख की चोरी की घटना के छह दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी अब आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।
सरायअकिल कस्बे के कटरा नगर निवासी विनीत रस्तोगी ने घर पर ही आभूषणों की दुकान खोल रखी है। 23 जुलाई की रात उसकी दुकान से तकरीबन 25 हजार रुपये व लगभग 11 लाख रुपये के गहने चोरी हुए थे। छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस इस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। चोरों की तलाश के नाम पर हवा में तीर चलाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी भी खुलासे में नाकाम साबित हो रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं घटना का खुलासा नहीं होने से व्यापारियोें में गुस्सा है। कारोबारियों का कहना है कि खुलासा नहीं हुआ तो बुधवार से बाजार बंद करके आंदोलन किया जाएगा। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि पुलिस खुलासा करने का प्रयास कर रही है।