फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   168 farmers were distributed 5.16 lakh

168 किसानों को बांटे गए 5.16 लाख

Mon, 25 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 25 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद (ब्यूरो)। मौसम की मार से प्रभावित किसानों को जिले में मुआवजा दिए जाने का सिलसिला जारी है। रविवार को सिराथू ब्लाक के मधवामई गांव में राहतराशि वितरण कैंप लगाया गया। इसमें 168 किसानों के बीच 5.16 लाख रुपये के चेकों का वितरण किया गया। मुआवजा पाने को लेकर कड़ी धूप में भी किसान घंटों लाइन लगाए रहे। इस दौरान एक वृद्ध किसान गश खाकर गिर पड़ा। उसका समीप के निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया।
विज्ञापन

बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने जिले के किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।

 70 फीसदी से ज्यादा फसल खराब हो गई है। आसमान से बरसी इस आफत में जिले के 1.50 लाख से भी अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। हालात यह है कि मौसम की मार से प्रभावित किसानों के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों की मदद के लिए शासन की ओर से राहतराशि दी जा रही है। जिले के प्रशासनिक अफसर गांवों मे कैंप लगाकर किसानों को राहत राशि वितरित करने में लगे हैं।
विज्ञापन


 रविवार को भी सिराथू ब्लाक के मधवामई गांव में कैंप लगाकर राहत राशि का वितरण किया गया। लेखपाल हरीलाल ने बताया कि कैंप में कुल 168 आपदा प्रभावित किसानों के बीच पांच लाख 16 हजार 498 रुपये के राहत चेक वितरित किए गए। इस दौरान भीषण गर्मी के कारण चेक लेने को कैंप में आए किसान बेहाल रहे। आग सी तपती धूप में चेक के लिए घंटों लोग पसीना बहाते रहे। बता दें कि रविवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर रहा। भीषण गर्मी और तपती धूप में कई खड़े रहना किसानों पर भारी भी पड़ा। इस दौरान करनपुर गांव का 70 वर्षीय किसान अबू कलाम तो गश खाकर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में उसे लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। ठीक होने के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed