फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नाव चलाने के विवाद में दंपति को पीटा

नाव चलाने के विवाद में दंपति को पीटा

Tue, 12 Mar 2019 01:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
नाव चलाने के विवाद में दंपति को पीटा
नाव चलाने के विवाद में दंपति को पीटा
विज्ञापन

चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के औधन गांव की कमलावती पत्नी पंचमलाल में बताया कि पिछले साल से उसका परिवार औधन घाट से नाव में सवारी लेकर प्रयागराज के मझियारी घाट जाता है। इस बार भी नीलामी में नाव से सवारी लाने-ले जाने का ठेका भी कमलावती के नाम ही हुआ है। आरोप है कि हफ्ते भर से गांव के ही कुछ दबंग जबरन अपनी नाव से सवारी ले जाते हैं। रविवार को इस बात का विरोध करने पर महिला व पति को दबंगों ने पीट दिया। साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित दंपति ने शिकायत कोतवाली पुलिस से किया है।
--------
छह साल के मासूम को अप्राकृतिक दुष्कर्म
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र एक गांव मे रविवार शाम पड़ोस के एक युवक ने छह साल के एक लड़के के साथ कुकर्म किया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक परदेस में मजदूरी करता है। घर पर पत्नी अपने छह वर्षीय बेटे के साथ रहती है। महिला ने बताया कि रविवार शाम उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसे फुसलाकर छत पर ले गया। युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। मासूम की हालत खराब होने पर वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पड़ोसी की छत पर मासूम बेसुध मिला। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मां ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
चायल। पिपरी गांव निवासी गोविंद (50) पुत्र शक्ति कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। रविवार रात उसने अपने घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन घर में ही उसकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पांच बेटे हैं। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।

-------
बाइक भिड़ंत में मासूम समेत तीन घायल
चायल। चरवा के सैयद सरांवा गांव निवासी मो. असलम अंसारी सोमवार दोपहर बाइक से अपनी बहन सब्बो और चार साल की भांजी को पहुंचाने उसकी ससुराल सरायअकिल जा रहा था। पिपरी के चलौली पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed