{"_id":"5c2bb866bdec2256ca01e588","slug":"161546369126-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक और व्हाट्सएप पर छाया रहा हैप्पी न्यू ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक और व्हाट्सएप पर छाया रहा हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। न्यू ईयर का आगाज मंगलवार को पूरी खुमारी पर था। किसी ने गंगा स्नान कर नए साल की शुरूआत की किसी ने देवी-देवताओं का दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। फेसबुक और व्हाट्सएप पर सारा दिन नए साल के आगाज को लेकर ही मैसेज प्रसारित होते रहे। लोग अपने परिचितों को फोन करके भी बधाई दे रहे थे।
सोमवार की रात लोगों ने नए साल का जश्न अपने तरीके से मनाया। दावत और पार्टियों का दौर चला। खासकर युवा वर्ग नए साल के जश्न को लेकर खासा उत्साहित था। देर रात कर पार्टियों का दौर चला। मंगलवार की सुबह से ही लोगों के फोन घनघनाने लगे। लोगों ने अपने करीबियों को फेसबुक और व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर बधाई दी। इसके अलावा फोन पर भी लोगों को बधाई दी गई। छोटे बच्चों ने घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शीतला धाम कड़ा में रोज की आपेक्षा लोगों की भीड़ ज्यादा रही। गंगा स्नान के बाद लोगों ने मां शीतला का दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। तमाम लोगों ने नए साल के मौके पर अपनी बुरी आदतों का त्याग किया।
खूब बिके बुके और गुलाब
मंझनपुर। मुख्यालय के दफ्तर मंगलवार को खुले थे। कर्मचारी अपने अफसरों को नए साल की मुबारक बाद देने के लिए पहुंचे। कोई अफसर के पास मिठाई लेकर जा रहा था तो कोई बुके लेकर। गुलाब की कली भी खूब बिकी। मंझनपुर में फ्लावर डेकोरेटर का काम करने वाले शिवकुमार केसरवानी ने बताया कि नए साल को लेकर उन्होंने पहले ही नैनी से गुलाब की खेप मंगवाई गई थी।
विज्ञापन
सज-धज कर निकले वाहन
मंझनपुर। प्राइवेट बस और टेंपों वालों ने अपने वाहनों को फूलों से सजाकर निकाला था। यह वाहन सड़क पर आकर्षण का केंद्र बने रहे। तीन से पांच सौ रुपया वाहन को सजाने का रेट खोला गया था। दयाशंकर पंडा का कहना है कि नए साल में अक्सर वाहन चालक गाड़ियों को सजवाते हैं। इस वजह से गेंदा और बेला के फूलों को पहले से मंगवाकर रखा गया था।