फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 29 Nov 2018 08:51 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

प्रभावित रहा पटल का कामकाज, हलाकान रहे फरियादी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर । उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। कार्यालय में उपस्थित रहने के बावजूद काम नहीं करने से फरियादियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। ऐसे में फरियादी मायूस होकर बैरंग लौटने को मजबूर हुए।
13 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ अर्से से संघर्ष करता चला आ रहा है। गुरुवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अंगद सिंह की अगुवाई में कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसके चलते कलक्ट्रेट के दैवी आपदा, असलहा समेत विभिन्न विभागों के पटलों का कामकाज प्रभावित रहा। इन कार्यालयों में आने वाले फरियादियों का काम नहीं हो सका। ऐसे में उन्हें मायूश होकर लौटना पड़ा। कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों में रमाकांत पटेल, श्याम बिहारी, राजीव रंजन, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अतुल तिवारी, मुन्नू लाल, नजमुल हसन, जगत पाल, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार मौर्य, चंद्रपाल सिंह, सुरेश सिंह, प्रिया सिंह, राधा अग्रहरि, सृष्टि देवी, फहीम हसन, सदाशिव, धर्मराज, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, धारा सिंह, विरेद्र कुमार, बृजेश सिंह समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------


दौलत नहीं, प्रेम के भूखे हैं भगवान
श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता
अमर उजाला ब्यूरो
करारी । नगर पंचायत करारी में चल रही भागवत कथा में गुरुवार को नंद उत्सव व नटखट लंदलाल की मनमोहक लीलाओं की कथा सुनाई गई। इस दौरान कथावाचक ने भक्त के भाव से भगवान के मिलने का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथावाचक पं. आयुष कृष्ण नयन महराज ने श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन कहा कि भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। उन्हें दौलत और वाह्य आडंबर से लेना-देना नहीं रहता। नंद उत्सव व नंदलाल के नटखट होने की कथा सुनाते हुए कहा कि नटखट भगवान गोपियों की मटकी फोड़ते और माखन भी चुराते। श्रोताओं को बताया कि यशोदा के अहंकार पर वह नहीं बंधे लेकिन जब मां का प्रेम जागा तो वह बंध गए और मिट्टी खाए मुख से ब्रम्हांड दिखाया तो मां का घमंड दूर हो गया। इसी तरह वह भक्त के वैभव व अहंकार से नहीं बल्कि उसके प्रेम के भूखे हैं। श्रीमद् भागवत कथा सुनने वालों में मोती लाल केसरवानी, शिव बाबू केसरवानी, ओम प्रकाश, राजकुमार, राकेश कुमार, तनिश, संस्कार, विपिन केशरवानी, श्याम सुंदर केशरवानी, सुमित केशरवानी, संगीत मोदनवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रामहित सरोज, ऊधोश्याम गुप्ता, मनु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

फोटो नं-9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed