{"_id":"5b48faa04f1c1b47748b4788","slug":"161531509408-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीट-पीटकर मौत के घाट उतारी गई थी रीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीट-पीटकर मौत के घाट उतारी गई थी रीता
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/सरायअकिल। क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में ब्याही रीता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चक पिनहा निवासी सजन लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीता का विवाह छह मई 2017 को तिल्हापुर गांव के प्रमोद से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज बाइक और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर ससुराली बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को काफी समझाया, लेकिन उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। पीड़ित के मुताबिक दस जुलाई को ससुरालियों ने पीट-पीटकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। अपराध छिपाने के लिए पेट दर्द से मौत होने की बात बताई। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ घटना के दूसरे दिन ही पुलिस को तहरीर दी थी। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद, ससुर हीरालाल, देवर धर्मेंद्र, गुड्डू, सास राजरानी और ननद गौरामनी आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।